{"_id":"265fc632111c5a175d7ef22c2b2cb7ac","slug":"most-disused-bollywood-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें
Wed, 20 Jan 2016 03:42 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी पर्दे पर नकली प्यार करते-करते कब ये फिल्म जगत के सितारे असल में प्यार करने लगते हैं, खुद इन्हें ही पता नहीं चलता। कब आंखों-आंखों ही में इजहार और साथ जिंदगी बीताने की सोच लेते हैं। मां-बाप का घर छोड़ देते हैं, अपने प्यार के साथ रहने लगते हैं। एक-दूसरे घरों के समारोहों में शामिल होने लगते हैं। चारों तरफ जब उनके शादी की खबरें उड़ने लगते हैं, तभी खुले खयालों ये सितारे अलग हो जाते हैं। अजीब दास्तान हैं, इनकी।
शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें
2 of 8
इसका हालिया उदाहरण रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ हैं। छह साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी, अब खत्म हो गई है। सबने देखा था, साल 2009 में आई फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के प्रमोशन के दौरान कैसे कैटरीना, रणबीर की बाहों में झूलने लगी थीं। उन्होंने अपने कथित प्रेमी सलमान को पूरी तरह से भुला दिया। इसके बारे में पिछले साल सलमान ने कहा था कि उन्होंने कैटरीना को शादी का मौका दिया था।
शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें
3 of 8
लेकिन कैटरीना को रणबीर से प्यार हो गया था। उन्होंने जमाने की परवाह किए बगैर रणबीर को अपनाया। रणबीर ने भी उनका पूरा साथ दिया। रणबीर-कैटरीना ने अपने लिए अलग घर लिया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कैटरीना, रणबीर के घर होने वाले समारोहों में जाने लगीं। दोनों कई दफे देश से बाहर साथ-साथ छुटि्टयां बिताने गए। दोनों की शादी खबरें उड़ने लगी थीं, तभी रणबीर घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के घर लौट गए। रिश्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें
4 of 8
कुछ सालों पहले यही हुआ था शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ। दोनों को कैरियर के शुरुआत में ही प्यार हो गया था। ये दोनों एक-दूसरे इतने करीब आ गए थे कि दोनों के घर वाले भी इनकी शादी के बारे में सोचने लगते थे। लेकिन तभी उनकी जिंदगी में तूफान गया। ऐसा कि दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे बात नहीं की। अब रिश्ते में एक ठहराव आ गया है। एक वक्त के सबसे चर्चित प्रेमी आज एक दूसरे को नजरअंदाज करते दिखते हैं।
विज्ञापन
शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें
5 of 8
इन्हीं दिनों में एक और जोड़ी थी, जिसे लोगों ने पति-पत्नी मान लिया था। दोनों एक दूसरे के जन्मदिन पर पूरी इंडस्ट्री को संयुक्त पार्टी देते थे। जॉन अब्राहम के घर आने वाले मेहमानों का विपाशा बसु स्वागत करती थीं। बिपाशा के घर आए मेहमानों को जॉन खिलाते-पिलाते थे। जब बात एक दम बढ़ गई तभी दोनों के रिश्तों में खटास आग गई। वो भी ऐसी खटास कि बाद में बिपाशा बसु को यह कहते सुना गया, 'कौन जॉन अब्राहम'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।