फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां

Tue, 23 Feb 2016 05:39 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:39 AM IST
विज्ञापन

अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां

over age actors with new comer actress

फिल्म संगम का गाना 'मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया', बॉलीवुड की कम उम्र हीरोइनों को कई बार गुनगुनाना पड़ता होगा। क्योंकि बॉलीवुड कुछ बेहद अटपटी जोड़िया बनी हैं,  जिनमें अभिनेताओं ने अपनी आधी से भी कम उम्र की लड़कियों संग जोड़ी बनाई है।

अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां

over age actors with new comer actress

इसका ताजा उदाहरण हैं, 50 पार कर चुके शाहरुख खान अपनी आधी से कम उम्र की आलिया भट्ट (22 वर्ष) के साथ जल्द ही पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आएंगे। इं‌ग्लिश-विंग्लिश फेम निर्देशिका गौरी शिंदे की इस फिल्‍म की बीते कल शूटिंग भी आरंभ हो गई है। पहला दृश्य गोवा की एक बीच पर फिल्माया गया। लेकिन इस तरह की ये पहली जोड़ी नहीं है।

अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां

over age actors with new comer actress

इससे पहले फिल्म 'बैराग' (1976) में ऐसा ही देखने को मिला था। फिल्म की अभिनेत्री थीं, लीना चंद्रावरकर। तब उनकी उम्र महज 25 साल थी। जबकि फिल्‍म के हीरो दिलीप कुमार 53 साल के थे। कुछ यही आलम 1970 में आई फिल्म 'सगीना महतो' के दौरान हुआ था, अभिनेता दिलीप कुमार 47 साल के थे और अभिनेत्री सायरा बानो 26 साल की। लेकिन इस मामले में रजनीकांत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां

over age actors with new comer actress

दक्षिण के सुपरस्टार अभिनेता ने कम उम्र हीरोइनों के साथ काम करने ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं कि उनके ऊपर इसको लेकर जोक भी बनने शुरू हो गए हैं। साल 2014 में आई उनकी फिल्म 'लिंगा' हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा 26 साल की थी। तब रजनीकांत 63 के थे। बॉलीवुड में तो पूरी परंपरा चल पड़ी है, अधेड़ अभिनेताओं को नई हीरोइनों संग चुनने की।

विज्ञापन

अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां

over age actors with new comer actress

साल 2008 में आई फिल्म गजनी की हीरोइन असिन तब महज 22 साल की थी। जबकि उनके हीरो आमिर खान 42 पार कर चुके थे। इस ट्रेंड को तीनों खानों ने सबसे ज्यादा हवा दी है। असल में अब बॉलीवुड में आलम ये है कि तीनों खानों को अपनी फिल्म में साइन करने के बाद से ही निर्देशक कोई नई लड़की ढूढंने लग जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed