{"_id":"a9637f207dc3f57ac70a2cfe78b7ae65","slug":"patriotic-movies-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
Tue, 26 Jan 2016 07:07 PM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारे सामने आजादी के इतने सालों बाद भी गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद जैसे मुद्दे हमारे सामने हैं। हर कोई इनका हल चाहता है। लेकिन इन मुद्दों पर तमाम योजनाएं और दावे धरे के धरे रह जाते हैं। यकीनन फिल्मी पर्दे और जमीन की हकीकत में फर्क होता है, लेकिन कुछ फिल्में हमें कई परेशानियों से लड़ने के रास्ते सुझाती हैं। ऐसी ही कुछ फिल्में जिन्हें इस गणतन्त्र हम कहेंगे कि हर वो भारतीय देखे, जो देश से प्यार करता है।
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
2 of 11
आमिर खान की 'रंग दे बसंती' में दिखाया गया कि कैसे देश के नेता अपनी जेबें भरने के लिए देश के जवानों के प्राणों को जोखिम में डाल देते हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक नहीं हैं। इस तरह की घटनाएं हमारे देश में हुई हैं, जब रक्षा सौदौं में बड़ी धांधलियां हुईं। फिल्म के मुख्य पात्र एक नेता के खिलाफ हिंसा का रास्ता अपनाते हैं, जो शायद ठीक ना हो। लेकिन एक बात से सभी को इत्तेफाक होगा और वो बात ये है कि देश के नौजवानों को भ्रष्टाचार से लड़ने को भगत सिंह और चन्द्रशेखर बनना होगा। ये फिल्म देश के हालात पर बहुत कुछ कह जाती है।
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
3 of 11
आज देश सांप्रदायिकता से लड़ रहा है। ऐसे में कुछ लोगों को अपने नाम या धर्म की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' हमें सिखाती है कि हम हिन्दू-मुसलमान या पंजाबी-गुजराती नहीं बल्कि हिन्दुस्तानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
4 of 11
हमारी एक बड़ी समस्या बेरोजगारी है। बेरोजगारी की बड़ी वजह है, मशीनों से काम का होना। दिलीप कुमार की फिल्म 'नया दौर' आज के दौर में मशीन और इंसान के बीच सामंजस्य कैसे बैठाया जाए, इसका बेहतरीन नमूना पेश करती है।
विज्ञापन
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
5 of 11
देश की आजादी के वक्त क्या हालात रहे, किस तरह से देश की आजादी के बाद नेताओं ने देश को एकजुट किया? इन सब सवालों का जवाब श्याम बेनेगल की फिल्म 'सरदार' देती है। देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में आजादी के समय के हालात को बारीकी से दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।