{"_id":"d40a4410fd256872e0a888edf720d50c","slug":"raj-kapoor-birthplace-set-to-become-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झूठा निकला वादा, पाक में तोड़ी जा रही राजकपूर की शानदार हवेली","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
झूठा निकला वादा, पाक में तोड़ी जा रही राजकपूर की शानदार हवेली
Sat, 16 Jan 2016 06:07 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
झूठा निकला वादा, पाक में तोड़ी जा रही राजकपूर की शानदार हवेली
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश-विभाजन में कई लोग पाक में अपना घर छोड़ भारत आ गए थे। उनमें से एक भारतीय सिनेमा के शो-मैन राजकपूर और उनके पिता भी थे। वो भी पेशावर में अपनी खूबसूरत हवेली छोड़ आए थे। पाक सरकार के तमाम वादों के बावजूद इस हवेली को तोड़ा जा रहा है।
झूठा निकला वादा, पाक में तोड़ी जा रही राजकपूर की शानदार हवेली
2 of 6
भारतीय सिनेमा राजकपूर और उनके परिवार के बिना अधूरा है। ये परिवार उस हवेली के बिना अधूरा है। जिसे राजकपूर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 में बनवाया। राजकपूर के दादा और पृथ्वीराज कपूर के पिता का पेशावर के किस्सा ख्वानी में काफी रुतबा था। यहीं पर ढक्की मुनव्वर शाह में उन्होंने ये शानदार हवेली बनवाई। इस वक्त पेशवार हिन्दुस्तान का हिस्सा था।
झूठा निकला वादा, पाक में तोड़ी जा रही राजकपूर की शानदार हवेली
3 of 6
इसी हवेली में 14 दिसंबर 1924 को राजकपूर पैदा हुए। 1947 में देश के दो टुकड़े हो गए। पेशावर भारत में नहीं रहा, ये खूबसूरत शहर अब नए बने मुल्क पाकिस्तान का शहर बन गया। राजकपूर का परिवार मुंबई में आकर बस गया। इस परिवार के लोगों ने लगातार फिल्मों में अपना नाम बनाए रखा। लेकिन पुरखों की हवेली दूसरे देश में छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
झूठा निकला वादा, पाक में तोड़ी जा रही राजकपूर की शानदार हवेली
4 of 6
राजकपूर के छोटे भाई शशि कपूर और बेटे रंधीर कपूर और ऋषि कपूर 1990 में पेशावर गए। उस वक्त पेशावर के पूर्व मेयर मरहूम सईद अहमद जान ने उनका जबर्दस्त स्वागत किया। खैबर-पख्तूनवा सरकार ने पेशावर के दो महान दो महान सितारे राजकपूर और दिलीप कुमार के मकानों को सांस्कृतिक विरासत की तरह संभालने का वादा भी किया।
विज्ञापन
झूठा निकला वादा, पाक में तोड़ी जा रही राजकपूर की शानदार हवेली
5 of 6
हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, तमाम वादों के बावजूद राजकपूर की हवेली का ध्यान नहीं रखा गया। खबरों के अनुसार ध्यान ना दिए जाने के कारण हवेली के कई हिस्से टूट गए। जिसके बाद इसको गिराने का फैसला कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।