फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

Thu, 03 Dec 2015 01:51 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth's Robot 2 could just be India's most expensive film

द‌िक्षण के सबसे मशहूर सितारे रजनीकांत ने भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाने की ठान ली है। अंग्रेजी पोर्टल फर्स्टपोस्ट के मुताबिक इस का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपये होंगे। यह रजनीकांत की फिल्म एंथिरन (हिन्दी में रोबोट) की सिक्वल यानि एंथिरन 2 (हिन्दी में रोबोट 2) है। इसके लिए हॉलीवुड अभिनेता अर्नालॉण्ड स्वार्जनेगर से भी बात की गई थी। जिन्होंने फिल्म में काम करने के लिए 120 करोड़ की मांग की थी। आइए, जानते हैं कि आजतक भारत में कितने बजट की फिल्में बन चुकी हैं।

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

Rajinikanth's Robot 2 could just be India's most expensive film

फिल्‍म 'बाहुबाली: द बिगनिंग' को बनाने में 40 मिलियन यूएस डॉलर यानि करीब 250 करोड़ रुपये लगे थे। दक्षिण भारतीय फिल्मकार एसएस मौली की इस फिल्म दक्षिण भारतीय स्टार राणा डग्गुबती और प्रभास मुख्य भूमिका थे। फिल्म सत्ता के लिए दो भाइयों के बीच होने वाले टकराव पर आधारित थे।  ये अब तक की भारत की सबसे महंगी फिल्म है।

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

Rajinikanth's Robot 2 could just be India's most expensive film

अंग्रेजी पोर्टल इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस मामले में दूसरे नंबर पर है, एन्थिरन या रोबोट। द‌िक्षण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को बनाने में 132 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म एक रोबोट की कहानी थी, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

Rajinikanth's Robot 2 could just be India's most expensive film

बॉलीवुड फिल्म रॉ. वन, हिन्दी सिनेमा जगत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। और देश भर की महंगी फिल्मों ने तीसरे नंबर पर। इसके निर्माण में कुल 125 करोड़ की लागत आई थी। बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और बेबो यानि करीना कपूर जैसे सितारों सजी इस फिल्म की कहानी वीडियो गेम से निकले एक विलेन को मारने पर आधारित है।

विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

Rajinikanth's Robot 2 could just be India's most expensive film

बॉलीवुड की ही फिल्म धूम 3 इस श्रेणी में चौथे नंबर पर है। यह यशराज बैनर की धूम सिरीज की तीसरी फिल्म थी। इसकी कहानी चोर-पुलिस की है। इसमें आमिर खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इसको बनाने के लिए यशराज बैनर ने 125 करोड़ से ज्यादा खर्च किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed