फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

Wed, 09 Sep 2015 03:16 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam Shares Last Conversation With musician Aadesh Shrivastava

पांच सितंबर को कैंसर से लड़ते हुए दुनिया छोड़ गए संगीतकार आदेश श्रीवास्तव आखिरी वक्त में भी अपने करीबियों के लिए दुआएं करते रहे। इसका पता हाल ही में उनके व्हाट्सअप मैसेज से चला है। ये बातचीत उनके और सोनू निगम के बीच हुई। सोनू के उन्हे जल्दी ही ठीक हो जाने की बात पर उन्होने सोनू निगम को कहा था 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'। अगली स्लाइड में देखिए आदेश की व्हाट्सअप पर आखिरी डीपी।

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

Sonu Nigam Shares Last Conversation With musician Aadesh Shrivastava

आदेश श्रीवास्तव ने आखिरी दिनों में इस फोटो को व्हाट्सअप पर अपनी डीपी बनाया था। आइए जानते हैं कि ट्विटर और फेसबुक पर आदेश के आखिरी संदेश क्या थे।

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

Sonu Nigam Shares Last Conversation With musician Aadesh Shrivastava

आदेश श्रीवास्तव लंबे समय से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कैसर से लड़ रहे थे। इसलिए उनकी फेसबुक वॉल से उनकी पत्नी विजया पंडित और साले ललित पंडित आदेश की सेहत की जानकारी दे रहे थे। आदेश ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर आखिरी फोटो जैकी श्रॉफ के साथ पोस्ट की थी। इस पर उन्होने लिखा 'माई बेस्ट बडी.. जग्गू दा'

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

Sonu Nigam Shares Last Conversation With musician Aadesh Shrivastava

इसके बाद कैंसर का बेइंतिहा दर्द झेलने के बाद संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की महज 51 साल की उम्र में बीते 5 सितंबर को मौत हो गई है। आदेश ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए। लेकिन उनके दर्द वाले गानों की धुन दिल में उतर जाती है। ऐसा लगता है मानो उन्हें पहले ही उस दर्द का अहसास था। आदेश को 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' में संगीत देने के लिए उन्हें आइफा अवॉर्ड मिला। इसके बाद 'रहना है तेरे दिल में (2001)' 'कभी खुशी कभी गम (2001)', 'बागबान (2003)' और 'राजनीति (2010) ' में उनका तैयार किया गया संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ।

विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

Sonu Nigam Shares Last Conversation With musician Aadesh Shrivastava

कई हिट फिल्मों में संगीत देने वाले आदेश श्रीवास्तव का पिछले पांच सितंबर को निधन हो गया था। बॉलीवुड के कई सितारे उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे थे। तस्वीरों में देखिए उनकी अंतिम यात्रा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed