{"_id":"924d3a5ab9eec7c9b66844339abd55f4","slug":"when-bollywood-stars-came-together-leaving-behind-their-rivalry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
Fri, 18 Dec 2015 06:58 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिनकी दुश्मनी या अनबन सालों से चली आ रही है। लेकिन ऐसा कई बार हुआ है कि अपने फायदे के लिए ये सितारे दुश्मनी भुलाकर साथ दिखे। मानो सालों का गुस्सा पल भर में छूमंतर हो गया हो। ये दिल से सब भुलाकर आगे बढ़ते हैं या बस फायदे के लिए, खुद देख लीजिए।
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
2 of 10
बॉलीवुड में इसे सबसे गहरी दुश्मनी समझा जाए तो गलत नहीं होगा। ऐश्वर्य को लेकर जब ये दो सुपरस्टार एक पार्टी में भिड़े तो सालों तक एक दूसरे की खिलाफत में ही लगे रहे। लेकिन अब यह मामला दोस्ती में तब्दील हो गया है। शाहरुख सलमान की बहन की शादी में गए तो सलमान ने शाहरुख की फिल्म का प्रमोशन किया। ईद पर भी दोनों एक दूसरे के साथ गलबहियां डाले दिखे। हाल ही में शाहरुख सलमान के शो बिग बॉस में भी अपनी फिल्म दिलवाले का प्रमोशन करने गए थे।
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
3 of 10
2014 में शाहरुख की 'जब तक है जान' और अजय देवगन की 'सन और सरदार' की रिलीज डेट टकराने के दौरान दोनों के बीच अनबन हो गई थी। लेकिन अब दोनों दोस्त हैं। शाहरुख ने सिंघम रिटर्न के हिट होने की दुआ की थी और अब काजोल शाहरुख के साथ काम भी कर रही है। इसे कहते हैं बनते और बिगड़ते रिश्तों की दास्तान जो बॉलीवुड में अक्सर दिखती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
4 of 10
सोलह साल पहले फिल्म 'डर' के दौरान शाहरुख और सनी देयोल के बीच हुई जंग के बाद दोनों ने एक दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था। सनी उस वक्त के स्टार थे और शाहरुख उभरते हुए स्टार। दोनों के बीच की तनातनी कुछ समय पहले ही दूर होती दिखी जब शाहरुख और सनी एक समारोह में साथ साथ दिखे। इनकी दोस्ती फिर दिख रही है जब शाहरुख की फिल्म दिलवाले के बीच में सनी की फिल्म घायल वन्स अगेन का टीजर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
5 of 10
कैटरीना के लिए दीपिका को रणबीर कपूर ने जब ठुकराया तो सबको लगा था अब कभी दीपिका रणबीर कपूर के साथ काम नहीं करेंगी लेकिन जब मौका मिला तो दीपिका ने झट से रणबीर के साथ काम करने को हामी भर दी। लगातार कई फिल्में पिटने के बाद रणबीर भी अपनी नैया पार लगाना चाहते थे सो उन्होंने दीपिका के साथ काम करने को तुरंत हामी भर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।