फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले कराई सगाई, फिर पिता की हत्या!: 14 हजार के तमंचे से बहाया खून, दो दिन में क्यों बदला अरमान का फैसला

Mon, 28 Sep 2026 11:46 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 28 Sep 2026 11:46 AM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन हत्याकांड में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नितिन ने बेटे की सगाई तो करवा दी थी लेकिन वह खुश नहीं थे। पिता से नाखुश बेटे अरमान ने 25 सितंबर को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Chandigarh Police Head Constable murder news all update
चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की हत्या में नए खुलासे - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन की हत्या के मामले में गिरफ्तार बेटे अरमान से पूछताछ में सामने आया है कि उसने पिता की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। 



हालांकि, सगाई के बाद उसे लगा कि पिता शादी के लिए तैयार हो गए हैं इसलिए उसने इरादा छोड़ दिया। इसके दो दिन बाद मंगेतर के सामने पिता के विरोध और आपत्तिजनक टिप्पणी से वह फिर नाराज हो गया और हत्या का फैसला कर लिया।

Chandigarh Police Head Constable murder news all update
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल समय से था संबंध
अरमान का जीरकपुर निवासी युवती से स्कूल के समय से प्रेम संबंध था। परिवार को इसकी जानकारी थी। उसने दादा-दादी और ताऊ के जरिये पिता को शादी के लिए राजी कराने की कोशिश की। नितिन ने पहले उसकी कम उम्र का हवाला देकर शादी से इन्कार किया लेकिन परिवार के दबाव में सगाई के लिए तैयार हो गए। वारदात से करीब सप्ताह भर पहले युवती के परिजन मिठाई और कपड़े लेकर पंचकूला के जिला बरवाला के खटौली गांव स्थित अरमान के घर पहुंचे। दोनों परिवारों की मौजूदगी में सगाई हुई। पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद अरमान ने हत्या का इरादा छोड़ दिया था।
Chandigarh Police Head Constable murder news all update
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगेतर के सामने विरोध से फिर बदला मन
सगाई के दो दिन बाद अरमान ने ताऊ-ताई को बताया कि पिता ऊपर से शादी के लिए तैयार हैं लेकिन अंदर से रिश्ते से नाराज हैं। वारदात से दो दिन पहले ताऊ-ताई सेक्टर-22 स्थित अरमान के घर पहुंचे। अरमान ने मंगेतर और कुछ दोस्तों को भी बुला लिया। पुलिस के अनुसार, मंगेतर को देखकर नितिन नाराज हुए और रिश्ते का विरोध करने लगे। बात नहीं बनी तो युवती वहां से चली गई। अरमान ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि शादी के बाद भी पिता इसी तरह विरोध और ताने देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Police Head Constable murder news all update
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले किसी और से हत्या कराने की सोची
पुलिस के मुताबिक, अरमान ने पहले किसी अन्य व्यक्ति से पिता की हत्या कराने की योजना बनाई थी। बाद में उसे डर लगा कि साजिश में शामिल कोई व्यक्ति पकड़ा गया तो उसका नाम सामने आ जाएगा इसलिए उसने अकेले वारदात करने का फैसला किया। हथियार उसने विदेश में रहने वाले दोस्त साहिल के संपर्क से हरिद्वार निवासी उस्मान अली से 14 हजार रुपये में खरीदा। मोबाइल की सीडीआर में साहिल के गुरुग्राम में होने की जानकारी मिली। पुलिस अरमान को रविवार को हरिद्वार भी लेकर गई ताकि हथियार सप्लायर तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
Chandigarh Police Head Constable murder news all update
मृतक नितिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह विवाद के बाद सोते पिता को गोली मारी
अरमान ने पुलिस को बताया कि नितिन रोज की तरह 25 सितंबर की रात सुबह चार बजे के लिए अलार्म लगाकर सोए थे। उठने के बाद उन्होंने ड्राइंग रूम में सो रहे अरमान को लात मारकर उठाया और गाली-गलौज की। रातभर मंगेतर से फोन पर बात करने को लेकर भी टिप्पणी की। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अरमान ने उसी दिन हत्या करने का फैसला कर लिया। नितिन दोबारा कमरे में जाकर सो गए। अरमान ने पहले मां के कमरे की कुंडी बाहर से लगाई और फिर तमंचे से पिता की कनपटी पर गोली मार दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed