सब्सक्राइब करें

पंजाबी सिंगर के अफेयर और कत्ल की स्टोरी: कनाडा से आया 'आशिक' बना कातिल, इंदर जान गई थी प्रेमी का ये बड़ा राज

अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 20 May 2026 12:09 PM IST
सार

पंजाबी गायिका की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कनाडा से आए आशिक ने गायिका का कत्ल किया। शादी से इनकार पर आरोपी ने गन पॉइंट पर अगवा किया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी विदेश फरार हो गया।

विज्ञापन
Punjabi Singer Affair and Murder Story Lover Who Come from Canada He Murder and threw body into canal
Punjabi Singer Affair and Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एकतरफा प्यार में एनआरआई युवक ने पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की हत्या कर दी। छह दिन से लापता गायिका का शव नीलो नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में हत्या और अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।


मृतका के भाई जोतइंदर सिंह के अनुसार 13 मई की रात इंदर कौर घरेलू सामान लेने बाजार गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। जांच में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा उन पर शादी का दबाव बना रहा था।
Punjabi Singer Affair and Murder Story Lover Who Come from Canada He Murder and threw body into canal
इंदर काैर - फोटो : Instagram
इंदर कौर को जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं तो उन्होंने विवाह से इनकार कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने कनाडा से आकर अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उनकी कार रोक ली और गन पॉइंट पर अगवा कर लिया। बाद में हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

 
Trending Videos
Punjabi Singer Affair and Murder Story Lover Who Come from Canada He Murder and threw body into canal
इंदर काैर - फोटो : Instagram
परिजनों का कहना है कि आरोपी खास तौर पर कनाडा से बदला लेने पंजाब आया था और वारदात के बाद फिर विदेश भाग गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मुख्य आरोपी को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Affair and Murder Story Lover Who Come from Canada He Murder and threw body into canal
इंदर काैर - फोटो : Instagram
दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विदेश फरार
पंजाबी सिंगर यशइंद्र कौर उर्फ इंद्र कौर हत्याकांड में थाना जमालपुर पुलिस ने दो आरोपियों कर्मजीत सिंह और प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

 
विज्ञापन
Punjabi Singer Affair and Murder Story Lover Who Come from Canada He Murder and threw body into canal
इंदर काैर - फोटो : Instagram
एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के विदेश भागने की सूचना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में जल्द बड़े खुलासे होने की संभावना है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed