{"_id":"6a11634dc42dd9a729055370","slug":"punjabi-singer-murder-two-bullets-were-fired-from-extremely-close-range-post-mortem-reveals-brutality-2026-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायिका का कत्ल: बेहद करीब से सिर और सीने में मारी गोली, पोस्टमार्टम में दिखी क्रूरता; डॉक्टर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायिका का कत्ल: बेहद करीब से सिर और सीने में मारी गोली, पोस्टमार्टम में दिखी क्रूरता; डॉक्टर भी हैरान
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 23 May 2026 02:41 PM IST
सार
पंजाबी गायिका इंदर कौर हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने सिर और सीने में गोली मारी थी। आरोपियों ने नजदीक से इंदर कौर को गोली मारी थी। डॉक्टरों ने एक गोली निकालकर पुलिस को सौंप दी है।
पंजाबी संगीत जगत की चर्चित गायिका इंदर कौर की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना की क्रूरता उजागर कर दी है। सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का परीक्षण किया।
फोरेंसिक जांच में पता चला कि हत्यारों ने इंदर कौर को बेहद करीब से दो गोलियों से निशाना बनाया। एक गोली उनकी छाती के दाईं ओर लगी जबकि दूसरी गोली माथे को भेदते हुए भीतर धंस गई।
2 of 11
इंदर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@inderkaurofficial
विशेष मेडिकल टीम में सीएमसी अस्पताल के फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. करण प्रमोद, सिविल अस्पताल के डॉ. विशाल चोपड़ा और डॉ. मनदीप शामिल थे। टीम ने बारीकी से शव का मुआयना कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। सभी कानूनी और मेडिकल औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
Trending Videos
3 of 11
इंदर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@inderkaurofficial
इंदर कौर का अंतिम संस्कार भावुक माहौल में किया गया। श्मशान में परिवारजन और रिश्तेदारों का विलाप देख हर कोई संवेदना में डूब गया। उनकी नानी बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
इंदर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@inderkaurofficial
पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी सुक्खी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि हर पहलू और रंजिश के कोण की जांच की जा रही है ताकि हत्या की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
5 of 11
इंदर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@inderkaurofficial
इंदर कौर मौत मामले में बचाव पक्ष का दावा: यह हत्या नहीं, आत्महत्या का मामला
उधर, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी एनआरआई सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ के वकील ने पुलिस जांच और सिंगर के परिवार के आरोपों को खारिज करते हुए इसे हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला बताया। वकील का कहना है कि सुक्खी ने इंदर को 60–70 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे जिससे दोनों के बीच संबंध स्पष्ट होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।