सब्सक्राइब करें

पुष्कर मेला 2025: ढोल की थाप पर थिरके रेगिस्तान के जहाज, ऊंट नृत्य ने जीता देशी-विदेशी सैलानियों का दिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 02:56 PM IST
सार

पुष्कर मेला अपने पूरे परवान पर है। आज यहां पशुपालन विभाग की ओर से ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊंटों द्वारा किए गए हैरत अंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Pushkar Mela 2025 Camel Dance Steals the Show Mesmerizing Indian and Foreign Tourists
पुष्कर मेला 2025 झलकियां - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला अब अपने पूरे रंग में नजर आने लगा है। मेले में रोजाना आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताएं दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आज पशुपालन विभाग की ओर से मेला मैदान में ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ऊंट पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Trending Videos
Rajasthan Pushkar Mela 2025 Camel Dance Steals the Show Mesmerizing Indian and Foreign Tourists
पुष्कर मेला 2025 झलकियां - फोटो : अमर उजाला
रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट जब ढोल की थाप पर थिरकने लगे तो मेला मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। किसी ऊंट पालक ने अपने ऊंट को चार पांवों पर ताल से ताल मिलाते हुए नचाया, तो किसी ने उसे दो पैरों पर खड़ा कर दिया। इस अद्भुत नजारे को देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।

ये भी पढ़ें: Barmer News: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन होंगे ये गांव, शिव विधायक ने विद्युतीकरण के लिए राशि स्वीकृत की
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Pushkar Mela 2025 Camel Dance Steals the Show Mesmerizing Indian and Foreign Tourists
पुष्कर मेला 2025 झलकियां - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का सबसे रोमांचक पल तब आया जब एक छोटे से बच्चे ने ऊंट के पैरों के नीचे नृत्य कर सबको चौंका दिया, वहीं उसके दादा ने अपने ऊंट के मुंह में गर्दन डालकर साहसिक प्रदर्शन किया। इन हैरतअंगेज करतबों ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
Rajasthan Pushkar Mela 2025 Camel Dance Steals the Show Mesmerizing Indian and Foreign Tourists
पुष्कर मेला 2025 झलकियां - फोटो : अमर उजाला
ढोल की थाप पर ऊंटों के झूमने का नजारा देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ मेला मैदान में उमड़ पड़ी। हर ऊंट की सजी-धजी सजावट और उसके मालिक की कमान में उसकी ताल पर झूमती चाल ने मानो पूरे पुष्कर को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
Rajasthan Pushkar Mela 2025 Camel Dance Steals the Show Mesmerizing Indian and Foreign Tourists
पुष्कर मेला 2025 झलकियां - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के अंत में सर्वश्रेष्ठ नृत्य करने वाले ऊंट पालकों को पशुपालन विभाग की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन ने पुष्कर मेले की रंगीन परंपरा को और भी जीवंत कर दिया तथा यह दिन दर्शकों के लिए यादगार बन गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed