{"_id":"68f8f35a0d4e2b34a503006a","slug":"rajasthan-pushkar-fair-2025-desert-echoes-with-camels-horses-culture-and-festive-vibes-photos-2025-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुष्कर मेला 2025 का आगाज: रेत के धोरों में गुंजी ऊंट और घोड़ों की रुणझुण, सजे बाजार; उमड़े देशी-विदेशी सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्कर मेला 2025 का आगाज: रेत के धोरों में गुंजी ऊंट और घोड़ों की रुणझुण, सजे बाजार; उमड़े देशी-विदेशी सैलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/पुष्कर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:38 PM IST
सार
Rajasthan Pushkar Fair 2025: पुष्कर मेला 2025 बुधवार से शुरू हुआ। 207 पशु, देसी-विदेशी पर्यटक और सज-संवर बाजारों ने मेले को जीवंत बनाया। धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों ने इसे आस्था, परंपरा और रौनक का प्रतीक बना दिया।
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला 2025 का आगाज आज बुधवार से हो गया है। रेतीले धोरों में ऊंटों की रुणझुण और घोड़ों की टापों के साथ एक बार फिर मरुस्थल में परंपरा, संस्कृति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से पशु मेला कार्यालय स्थापित कर दिया गया है। यह मेला आगामी 6 नवंबर तक चलेगा। मेले में पशुओं की लगातार आवक जारी है, वहीं देसी-विदेशी पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है।
Trending Videos
2 of 6
ऊंटों ने भी डाला डेरा
- फोटो : अमर उजाला
मेले में अब तक 207 पशु पहुंच चुके हैं, जिनमें 196 ऊंट, 10 घोड़े और एक बैल शामिल हैं। पशु मेला प्रभारी डॉ. सुनील घिया के अनुसार पशुपालक ऊंटों और घोड़ों के साथ डेरा डाल चुके हैं। घोड़ा पालक अपने घोड़ों के लिए अस्थायी और स्थायी अस्तबल तैयार कर रहे हैं। इस बार भी मेला तीन चरणों में आयोजित होगा- पशु मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक मेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पशु मेले में आराम फरमाता ऊंट
- फोटो : अमर उजाला
पुष्कर मेला मैदान और उसके आसपास के क्षेत्र में दुकानें सज चुकी हैं। हस्तशिल्प, पारंपरिक आभूषण, कपड़े और ऊंट-सामग्री बेचने वाले व्यापारी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। वहीं, विदेशी सैलानियों की आवाजाही ने मेले में रौनक बढ़ा दी है। अजय रावत द्वारा रेत पर बनाई गई आकर्षक कलाकृतियां भी पर्यटकों का ध्यान खींच रही हैं।
4 of 6
पशु मेला: ऊंटों का आगमन
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई है ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को किसी तरह की असुविधा न हो। हालांकि मेला शुरू होने के बावजूद मैदान की चारदीवारी की पुताई अब तक नहीं की जा सकी है, जिस पर अभी भी ‘पुष्कर मेला 2024’ लिखा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पुताई कर इसे अपडेट किया जाएगा।
पुष्कर के बाजारों, सरोवर के घाटों और ब्रह्मा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दीपावली के बाद से ही पुष्कर का माहौल धार्मिक उत्सव में बदल गया है। मेले का विधिवत शुभारंभ 30 अक्तूबर को ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।