फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anju-Nasrullah: ढेरों गिफ्ट, प्लॉट, घर बैठे सैलरी और भारतीय पति को धमकी...क्या लौटेगी इस्लाम अपनाने वाली अंजू

Sun, 30 Jul 2023 03:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 30 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

Anju-Nasrullah: ढेरों गिफ्ट, प्लॉट, घर बैठे सैलरी और भारतीय पति को धमकी...क्या लौटेगी इस्लाम अपनाने वाली अंजू

विज्ञापन
Anju Pakistan News Anju Gets Gifts Land From Pak Businessman Know When She Back to India
पाकिस्तान में बैठी अंजू के वीडियो हो रहे वायरल। - फोटो : अमर उजाला

Anju Nasrullah Love Story: राजस्थान के अलवर जिले की अंजू पाकिस्तान में है। उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया है और अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है। अंजू के कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उसके कुछ और वीडियो सामने आया है जिसमें वह गिफ्ट लेती हुई नजर आ रही है। नसरुल्लाह से निकाह के बाद पाकिस्तान में उसे गिफ्ट देने के लिए लोग खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर बाला में स्थित उसके घर पहुंच रहे हैं। 



पाकिस्तान के बिजनेसमैन मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को रहने के लिए आवासीय भूखंड (प्लाट) दिया है। जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक चेक भी दिया गया है। हालांकि, ये चेक कितने रुपये का है इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Anju Pakistan News Anju Gets Gifts Land From Pak Businessman Know When She Back to India
पाकिस्तानी बिजनेसमैने ने अंजू उर्फ फातिमा को दिए प्लॉट के कागज। - फोटो : सोशल मीडिया

अंजू को प्लॉट मिला, नौकरी का भी ऑफर 
बिजनेसमैन द्वारा प्लॉट के कागजात अंजू को सौंपने का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद उस बिजनेसमैन का भी वीडियो सामने आया जिसने अंजू को प्लॉट दिया है। जिसमें वह कह रहा है कि अंजू ने भारत से पाकिस्तान आकर इस्लाम अपनाया और फिर नसरुल्लाह से निकाह किया। उसके इस कदम को प्रोत्साहन देने के लिए ये उपहार दिया गया है, जिससे वह अपना जीवन खुशहाली से जी सके। इसके अलावा अब्बासी ने कहा कि अंजू के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पाक स्टार ग्रुप उसे नौकरी देगा और घर बैठे सैलरी मिलेगी। 

Anju Pakistan News Anju Gets Gifts Land From Pak Businessman Know When She Back to India
नसरुल्लाह के परिजन और रिश्तेदार दे रहे गिफ्ट। - फोटो : अमर उजाला

नसरुल्ला के रिश्तेदार और परिजन भी दे रहे गिफ्ट
अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद रोजाना एक के बाद एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन्हीं में से एक वीडियो पर नसरुल्ला के रिश्तेदार और परिजन गिफ्ट देते नजर आ रहा हैं। हालांकि, अंजू अभी भी अपनी बात पर टिकी हुई है। उसका कहना है कि वह जल्द भारत लौटेगी। उसने ना तो धर्म बदला है और ना ही नसरुल्लाह से निकाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anju Pakistan News Anju Gets Gifts Land From Pak Businessman Know When She Back to India
अंजू और उसका भारतीय पति अरविंद। - फोटो : सोशल मीडिया

अंजू की पति को धमकी...
इधर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में अंजू ने भारत में रह रहे अपने पति अरविंद के पास कॉल किया था। इस दौरान उसने अरविंद को बुरा-भला कहा, जिसके बाद दोनों की खूब बहस हुई। अंजू ने अरविंद से कहा- तुम मीडिया में क्या-क्या बकवास कर रहे हो, कुछ भी बके जा रहे हो। अपने बारे में भी बताओ कैसे इंसान हो तुम। तू मीडिया के सामने नाच रहा है। अरविंद कहता है कि तुमने भी तो वहां शादी कर ली, घूम रही है, इस पर अंजू कहती है ये मेरी मर्जी है, जो चाहूंगी वह करूंगी। मैंने बच्चों के लिए वापस आऊंगी।  

विज्ञापन
Anju Pakistan News Anju Gets Gifts Land From Pak Businessman Know When She Back to India
राजा नसरुल्लाह के साथ अंजू। - फोटो : अमर उजाला

सबको बता दूंगी मैं क्या कर सकती हूं 
इससे पहले एक मडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने मीडिया पर भड़ास निकाली थी। उसने कहा था कि मैं तो देख रहीं हूं कि आप लोग मेरे बारे में क्या-क्या कह रहे हैं। मुझे आने लायक नहीं छोड़ा, वहां कौन मेरी गारंटी लेगा, ना रिश्तेदार और ना बच्चे अपनाएंगे तो मैं कहां जाऊंगी। यहां मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। सोशल मीडिया पर मेरे बारे में जो कहा जा रहा है, उस पर एक्शन ले सकती हूं। मैं अभी इंडिया की हूं, मैं सबको बता दूंगी कि मैं क्या कर सकती हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed