पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में मंगलवार का दिन युद्ध जैसी स्थितियों से भरा रहा। जैसलमेर, जालौर और बाड़मेर जिलों में थल सेना और वायुसेना के जांबाजों ने अपने संयुक्त सैन्य अभ्यासों के दौरान जबरदस्त युद्ध कौशल और समन्वय का प्रदर्शन किया। आसमान में धमाकों की गूंज और जमीन से उठते धुएं व रेत के गुब्बारों ने मानो वास्तविक युद्ध का अहसास करा दिया।
Operation Trishul: धमाकों से गूंजा पश्चिमी राजस्थान का आसमान, मरु ज्वाला अभ्यास में युद्ध कौशल का गजब अंदाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Nov 2025 04:19 PM IST
सार
Operation Trishul In Rajsthan: जैसलमेर, जालौर और बाड़मेर में थल व वायुसेना ने संयुक्त अभ्यासों में युद्ध जैसी परिस्थितियां रचकर अपना कौशल दिखाया। ऑपरेशन त्रिशूल और महागजराज के तहत टैंकों, पैराट्रूपिंग और फाइटर जेट्स ने दुश्मन पर जवाबी हमले की सफल रणनीति प्रदर्शित की।
विज्ञापन