सब्सक्राइब करें

घर में जिंदा जले भाई: सुबह अचानक भीषण आग की लपटों में घिरा मकान, दो लोगों की मौके पर मौत; तीसरा गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Oct 2025 04:02 PM IST
सार

Barmer News: बाड़मेर जिले में रविवार सुबह घर में आग लगने से दो चचेरे भाइयों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। घटना की जांच जारी है।
 

विज्ञापन
Barmer Fire Tragedy Two Cousins Killed, One Critically Injured in House Fire Check Latest updates in Hindi
घर में सो रहे भाई जिंदा जले - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में रविवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। जिले के जस्तानियों की ढाणी, भाड़खा गांव में एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें सो रहे तीन चचेरे भाई लपटों की चपेट में आ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया।


 
 

Trending Videos
Barmer Fire Tragedy Two Cousins Killed, One Critically Injured in House Fire Check Latest updates in Hindi
आग में जले हुए अवशेष - फोटो : अमर उजाला

सुबह-सुबह गूंजा चीखों का सन्नाटा, पड़ोसी दौड़े मदद को
जानकारी के अनुसार, देवीलाल के घर में रविवार तड़के अचानक आग लग गई। घर के जिस ईंटों के बने कमरे में तीनों चचेरे भाई सो रहे थे, वह पलभर में लपटों में घिर गया। अरुण (19), राजू (12) और जसराज (21) आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने शोर सुनते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक अरुण और राजू की मौत हो चुकी थी। जसराज बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और बाद में जोधपुर रेफर कर दिया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barmer Fire Tragedy Two Cousins Killed, One Critically Injured in House Fire Check Latest updates in Hindi
स्थानीय विधायक और अन्य लोगों ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना, एसएसपी जस्साराम बॉस, डिप्टी रमेश कुमार शर्मा, थानाधिकारी राजूराम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने भी घटनास्थल का दौरा किया, पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन से हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Barmer News: मेडिकल कॉलेज में SDM पर डॉक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप, भ्रष्टाचार जांच के लिए पहुंची थी टीम
 

Barmer Fire Tragedy Two Cousins Killed, One Critically Injured in House Fire Check Latest updates in Hindi
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
ग्रामीण थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि यह आग देवालाल के घर में बने एक कमरे में लगी, जहां तीनों चचेरे भाई सो रहे थे। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
 

विज्ञापन
Barmer Fire Tragedy Two Cousins Killed, One Critically Injured in House Fire Check Latest updates in Hindi
जले हुए घर को देखता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

गांव में मातम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हृदयविदारक हादसे से भाड़खा गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक युवकों के परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायल के बेहतर इलाज की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Accident: अजमेर में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 लोग घायल

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed