सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Temple map changed to save Khejri lakhs of rupees spent tree became identity Barmer

Barmer: खेजड़ी को बचाने के लिए बदला मंदिर का नक्शा, लाखों रुपये कर दिए खर्च, पेड़ बना पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला , बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 07:09 PM IST
Temple map changed to save Khejri lakhs of rupees spent tree became identity Barmer
राजस्थान के रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। यहां बने माजीसा धाम मंदिर ने पर्यावरण प्रेम का जीता-जागता उदाहरण पेश किया है। मंदिर निर्माण के दौरान खेजड़ी के पेड़ को बचाने के लिए पूरा मंदिर का नक्शा बदल दिया गया और लाखों रुपये अतिरिक्त खर्च किए गए। यह घटना राज्यभर में खेजड़ी संरक्षण के मुद्दे पर एक सकारात्मक संदेश बनकर उभरी है।

पैसा खर्च करना था मंजूर लेकिन पेड़ काटना नहीं
बाड़मेर के जूना केराड़ू मार्ग पर स्थित माजीसा धाम मंदिर के निर्माण के समय भामाशाहों द्वारा खरीदी गई जमीन पर एक खेजड़ी का पेड़ खड़ा था। मंदिर ट्रस्ट और निर्माण समिति ने इसे काटने के बजाय बचाने का निर्णय लिया। पहले मंदिर के ब्लूप्रिंट और लेआउट में बदलाव किया गया ताकि पेड़ बीच में न आए। फिर विभिन्न उपकरणों और तकनीकी मदद से आसपास की जमीन की खुदाई की गई, जिससे पेड़ की जड़ें सुरक्षित रह सकीं। इस प्रक्रिया में लगभग 15 से 20 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च हुए। कुल मंदिर निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन यह अतिरिक्त व्यय पर्यावरण प्रेम का प्रतीक बन गया।

पेड़ अब मंदिर की पहचान
मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सुरेश ने बताया, 'निर्माण कार्य की शुरुआत में बबूल की झाड़ियों के बीच यह खेजड़ी का पेड़ मिला। हमने इसे काटने का फैसला नहीं किया और पेड़ को सुरक्षित रखते हुए निर्माण कार्य शुरू किया। मंदिर की नींव भरने के लिए 15 फीट तक गहराई में खुदाई की गई। खेजड़ी को सुरक्षित रखने के लिए तीन दिन तक हाइड्रो मशीन और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग किया गया। यह पेड़ अब मंदिर की पहचान बन गया है और लोग इसे 'खेजड़ी वाला माजीसा मंदिर' के नाम से भी जानते हैं।' 

'खेजड़ी बचाने के लिए बिश्नोई समाज ने दिया बलिदान'
उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज के लोगों ने खेजड़ी को बचाने के लिए अपना बलिदान भी दिया है। वर्तमान में बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन जारी है और लोग इसके संरक्षण के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में पहाड़ दरकने से 100 फीट गहरी खाई में समाई पोकलेन मशीन, ऑपरेटर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

'खेजड़ी राजस्थान की संस्कृति का भी प्रतीक'
वहीं, मंदिर ट्रस्ट के दूसरे सदस्य कुंदनमल जैन ने बताया, 'माजीसा धाम पर आने वाले श्रद्धालु न केवल माता के दर्शन करते हैं, बल्कि खेजड़ी से भी गहरी आस्था रखते हैं। लोग इसके दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं। खेजड़ी केवल पर्यावरण का प्रतीक नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और राजस्थान की संस्कृति का भी प्रतीक है। इसे तुलसी के समान माना जाता है। अगर ऐसे प्रयास जारी रहें, तो हमारा रेगिस्तान भी हरा-भरा रह सकता है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

video: हिंदी मीडिया सेंटर हुसडिया चौराहा गोमतीनगर में लोक जीवन फाउण्डेशन की ओर से दो दिवसीय “आरोग्य पाकशाला”

07 Feb 2026

video: मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता

07 Feb 2026

video: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित में मैंनफेस्ट वर्चस्व कार्यक्रम, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने कही ये बात

07 Feb 2026

video: एबीवीपी के छात्रों ने प्रोक्टियल टीम के प्रोफेसर को मारा धक्का

07 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: गोला में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

07 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम...दिया पर्यावरण संरक्षा का संदेश

07 Feb 2026

लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले की सुरक्षा बड़ी, ड्रोन से शुरू हुई रियल टाइम निगरानी

07 Feb 2026
विज्ञापन

Video: विरोध के बीच एचपीयू परिसर से अवैध ढाबे हटाए, संचालकों व पुलिस में धक्का-मुक्की

07 Feb 2026

Pratapgarh News- हाईवे पर अमेठी के सराफ से तीन किलो चांदी और नाै लाख नकदी की लूट

07 Feb 2026

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

07 Feb 2026

चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में श्री सुखमणि साहिब के पाठ

धूप छांव से बढ़ी गलन, ठंड का हो रहा एहसास

07 Feb 2026

5 सूत्री मांगो को लेकर रसोईया ने सौंपा पत्रक

07 Feb 2026

एसएसबी के डीजी ने किया सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण

07 Feb 2026

गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

07 Feb 2026

'भवन निर्माण काम में बाधा डालने और जान से मारने की दे रहे धमकी', डीएम को सौंपा ज्ञापन

07 Feb 2026

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं मिली कार्यक्रम की अनुमति, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

07 Feb 2026

दुकानदार से विवाद में पहुंचे मेडिकल कॉलेज के छात्र

07 Feb 2026

रोहकर में गोशाला महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

07 Feb 2026

चालक ने ही बेचा था सरिया समेत ट्रक, गिरफ्तार हुआ तो खुला खेल

07 Feb 2026

फार्म सात में गडबड़ी करने वालों पर दर्ज कराए केस

07 Feb 2026

सपा जिलाध्यक्ष पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने लगा लगाया आरोप, सीओ से की मुलाकात

07 Feb 2026

एपी बांध व सड़क के चौड़ीकरण का काम चालू, मिलेगी मजबूती

07 Feb 2026

अयोध्या में पहली पाली में 4840 अभ्यर्थियों ने दी सीटेट की परीक्षा

07 Feb 2026

फतेहाबाद के टोहाना में चंडीगढ़ रोड पर भीषण हादसा, बाइक का संतुलन बिगड़कर हवा में उछली; 44 वर्षीय राकेश गंभीर घायल

07 Feb 2026

Shahjahanpur: हजरत शहीद दादा मियां के उर्स का समापन, आरिफ-शाहबाज के कलामों पर झूम उठे युवा

07 Feb 2026

Ujjain News: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण, पांच पीर बाबा मजार के आसपास से नगर निगम ने की कार्रवाई

07 Feb 2026

अलीगढ़ पुलिस ने दबोचे 12 साइबर ठग, एसपी साइबर क्राइम अमृत जैन ने दी ठगी करने के तरीके की जानकारी

07 Feb 2026

अलीगढ़ पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों से किए 12 साइबर ठग गिरफ्तार

07 Feb 2026

मंडी: जगदीश रेड्डी बोले- एनडीए सरकार हिमाचल को कर रही कमजोर

07 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed