Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Amidst protests, illegal food stalls were removed from the HPU campus, leading to scuffles between the stall owners and the police.
{"_id":"6986efd2501b68e85e04a2d0","slug":"video-amidst-protests-illegal-food-stalls-were-removed-from-the-hpu-campus-leading-to-scuffles-between-the-stall-owners-and-the-police-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विरोध के बीच एचपीयू परिसर से अवैध ढाबे हटाए, संचालकों व पुलिस में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विरोध के बीच एचपीयू परिसर से अवैध ढाबे हटाए, संचालकों व पुलिस में धक्का-मुक्की
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:24 PM IST
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में अवैध रूप से चल रहे ढाबों और अस्थायी ढांचों को हटाया। इस दाैरान अस्थायी ढांबा संचालकों व पुलिस में धक्कामुक्की भी हुई। सीटू के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने इस कार्रवाई का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। एचपीयू के अनुसार खसरा नंबर 175 और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए यह संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई अवैध ढांचों को हटाया गया और क्षेत्र को खाली कराया गया। विश्वविद्यालय के एस्टेट कार्यालय के अनुसार यह भूमि एचपीयू की संपत्ति है और यहां बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। प्रशासन का कहना है कि इससे पहले भी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए थे और स्वेच्छा से कब्जा हटाने का अवसर दिया गया था लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद नियमों के तहत बलपूर्वक कार्रवाई का फैसला लिया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी जबकि जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक परिसर की भूमि को शैक्षणिक और संस्थागत जरूरतों के लिए सुरक्षित रखना प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हटाए गए क्षेत्रों की निगरानी के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं ताकि दोबारा अवैध कब्जा न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।