{"_id":"6986f017f189b61acd0daa05","slug":"video-lthhashavara-mahathava-mathara-ma-shavaratara-mal-ka-sarakashha-bugdha-darana-sa-shanpr-haii-rayal-taima-nagarana-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले की सुरक्षा बड़ी, ड्रोन से शुरू हुई रियल टाइम निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले की सुरक्षा बड़ी, ड्रोन से शुरू हुई रियल टाइम निगरानी
बाराबंकी में रामनगर क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि (फाल्गुनी मेला) के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में रामनगर थाना पुलिस द्वारा ड्रोन से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। ऊंचाई से की जा रही निगरानी से भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।