{"_id":"6a821df4ac11596e860612cf","slug":"four-houses-and-a-toilet-built-on-government-land-were-demolished-barabanki-news-c-315-1-brp1006-177185-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरकारी जमीन पर बने चार घर व शौचालय ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरकारी जमीन पर बने चार घर व शौचालय ढहाए
Mon, 17 Aug 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख। सतरिख की ग्राम पंचायत पचासी में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर बुलडोजर चला। घूर गड्ढे के लिए दर्ज सरकारी जमीन पर बने उमाशंकर, जगदीश, दिनेश और संतोष के घर व शौचालय बुलडोजर से ढहा दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
तहसीलदार सदर भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इसे लेकर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे। रविवार को तहसीलदार नम्रता दूबे के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ ग्रामीणों ने मकान गिराने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ने की आशंका में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।