{"_id":"6a821e1add5f1854a409f9c2","slug":"flowers-will-be-showered-on-devotees-from-a-helicopter-barabanki-news-c-315-1-brp1006-177172-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
Mon, 17 Aug 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सावन के तीसरे सोमवार पर रामनगर क्षेत्र स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा, भिटरिया के पास स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर और हैदरगढ़ क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं पर आसमान से फूल बरसाए जाएंगे। बुढ़वा बाबा मंदिर में पहली बार पुष्पवर्षा का कार्यक्रम रखा गया है।
तीनों मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। दरियाबाद के विधायक व खाद्य और रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति और गौरवशाली विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बताया कि 17 अगस्त को सुबह आठ बजे से रामनगर के पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद बुढ़वा बाबा मंदिर और हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा होगी।
विज्ञापन
डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमन वर्मा हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी नीचे मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की भीड़ और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।