{"_id":"6a821ce80a67403768039907","slug":"they-made-off-with-cash-and-jewelry-from-six-houses-barabanki-news-c-315-1-brp1006-177173-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छह घरों से बटोर ले गए नकदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छह घरों से बटोर ले गए नकदी-जेवर
Mon, 17 Aug 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
चाेरों द्वारा काटी गई सेंध। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सतरिख, सुबेहा व लोनीकटरा इलाके में चोरों ने छह घरों को खंगाला। लाखों की नकदी-जेवर व अन्य सामान उठा ले गए। वारदातों से गांवों में दहशत है। सतरिख में पिछली वारदातें न खुलने से लोगों में आक्रोश है।
सतरिख के दिबियापुर सहेलियां गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। लक्ष्मी देवी के अनुसार पिछले कमरे की दीवार काटकर चोर एक लाख रुपये के जेवर व बर्तन उठा ले गए। इसी गांव के रवि के घर की छत पर पहुंचने के बाद जीने से उतरे चोर लाखों के जेवर उठा ले गए। दोनों घरों से करीब सात लाख का सामान उठा ले गए।
वहीं सुबेहा के सफीपुर गांव के रामप्रकाश मिश्रा ने बताया कि 13 अगस्त की रात चोर घर के दरवाजे की कुंडी तोड़ अंदर पहुंचे और कमरे में अलमारी की ताला तोड़ कर करीब चार लाख के जेवर व 46 हजार रुपये नकद उठा ले गए। इस दौरान परिवार के लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन
उधर, हैदरगढ़ के जासेपुर में शकील अहमद के मकान में पीछे से सीढ़ी के रास्ते होकर अंदर पहुंचे चोर पांच लाख के जेवर उठा ले गए। इनके पड़ोस में भाई मरहूम मुश्ताक की पत्नी आमीना के घर से चार लाख रुपये के जेवर व 45,000 रुपये भी चोरी हुए।
सीओ समीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। इसी प्रकार लोनीकटरा के पैकौली गांव की प्रेमावती के अनुसार शनिवार रात चोर कुंडी खोलकर घर में घुसे और बक्से में रखी पचास हजार की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल ने बताया है कि जांच की जा रही है।