{"_id":"6986edc5820668978d0e3613","slug":"video-urs-of-hazrat-shaheed-dada-mian-concluded-and-the-youth-were-enthralled-by-the-devotional-songs-of-arif-and-shahbaz-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: हजरत शहीद दादा मियां के उर्स का समापन, आरिफ-शाहबाज के कलामों पर झूम उठे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: हजरत शहीद दादा मियां के उर्स का समापन, आरिफ-शाहबाज के कलामों पर झूम उठे युवा
शाहजहांपुर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में एक मीनार वाली मस्जिद के पास हजरत शहीद दादा मियां के उर्स का कुलशरीफ के साथ समापन हो गया। इससे पहले पूरनपुर के कव्वाल शहबाज और स्थानीय कव्वाल आरिफ ने अपने कलामों से धूम मचा दी। शनिवार को सुबह दस बजे कुलशरीफ का आगाज नात-ए-पाक से हुआ। इस बीच हाफिज मेहराब ने तकरीर कर बुजुर्गाने दीन की जिंदगी पर रोशनी डाली। इसके बाद कुरआन-पाक की तिलावत कर मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। अकीदतमंदों को लंगर भी बांटा गया। इससे पहले कव्वालों ने महफिल-ए-समा में अपने कलाम पेश किए। आरिफ कव्वाल ने सारे बोले या अली...कव्वाली सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिय। इसके बाद कव्वाल शाहबाज ने अपने साथियों के साथ सूफियाना कलाम पेश कर धूम मचाई। उनके कलाम सुनकर उन्हें इनाम दिया गया। व्यवस्था में मोहम्मद इमरान उर्फ बब्बू, तारिक खान, मतलूब पेंटर, आमिर खान, सलमान खान, सद्दाम खान, अरबाज खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।