Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: The municipal corporation removed the encroachment from the shrine.
{"_id":"6986cda6820668978d0e35f8","slug":"major-action-by-municipal-corporation-illegal-encroachment-removed-from-the-shrine-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3924789-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण, पांच पीर बाबा मजार के आसपास से नगर निगम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण, पांच पीर बाबा मजार के आसपास से नगर निगम ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 01:16 PM IST
आगर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के पीछे स्थित पांच पीर बाबा की मजार के आसपास पिछले कई वर्षों से कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया था। इस अतिक्रमण को लेकर नगर निगम द्वारा नोटिस जारी कर इसे हटाने की हिदायत दी गई थी, लेकिन जब इस अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो आज शनिवार को नगर निगम की गैंग घटनास्थल पर पहुंची, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
इस पूरे मामले की जानकारी नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया की पूरा मामला नगर निगम परिसर में स्थित पीर मजार से जुड़ा है, जहां कुछ विशेष वर्ग के लोगों द्वारा मजार के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा गया था। इस संबंध में नगर निगम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय-सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
नियमों के अनुसार अतिक्रमण न हटाए जाने पर आज नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी, कई डंपर, नगर निगम के अधिकारी सहित करीब 50 पुलिसकर्मियों का बल मोके पर मौजूद रहा। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों का पुलिस बल एहतियातन तैनात किया गया है। कार्रवाई के दौरान मजार के आसपास स्थित अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।