{"_id":"6986ef78dabfeeeb98074e24","slug":"video-meeting-of-the-state-executive-committee-of-the-gaushala-mahasangh-was-held-in-rohkar-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहकर में गोशाला महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहकर में गोशाला महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:23 PM IST
Link Copied
गोशाला महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को दिल्ली बाईपास साथी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में हुई। यहां लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ के संचालक को दूसरी बार महासंघ का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पुराना अनुदान नहीं मिलने पर चर्चा की गई। इसके लिए दस्तावेज समय पर जमा नहीं कराने वाले गोशाला संचालकों को ही जिम्मेदार ठहराया गया।
महासंघ के सदस्य धर्मपाल ने कहा कि गोशाला की स्थिति दयनीय है। इन्हें समय पर अनुदान की आवश्यकता है। इसके लिए गोशाला संचालक भी समय पर दस्तावेज जमा कराएं। व्यवस्था बनाने के लिए सभी अपना सहयोग दें। यहां सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया।
प्रधान ने सभी से उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मोहन लाल अग्रवाल, मेहताब सिंह, सतपाल शर्मा, राजरूप पांनू, रविंद्र कादयान, हरि सिंह बेनीवाल, रविंद्र सिंह समेत अनेक गोशाला संचालक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।