सब्सक्राइब करें

Independence Day: बूंदी में राजस्थानी कलाकारों के बीच हर घर तिरंगा अभियान, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

Independence Day: बूंदी में राजस्थानी कलाकारों के बीच हर घर तिरंगा अभियान, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
Independence Day Every home tricolor campaign among Rajasthani artists in Bundi artists wonderful performances
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगे की शान में बूंदी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर राजस्थानी कलाकारों के बीच विभिन्न आयोजन आयोजित करवाए, जिसमें कालबेलिया नृत्य, कच्छी घोड़ी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 

Trending Videos
Independence Day Every home tricolor campaign among Rajasthani artists in Bundi artists wonderful performances
कलाकारों की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इन कलाकारों को देखने के लिए शहर भर के लोग उमड़ पड़े। इसी बीच बाइक रैली निकाली और आमजन में देश भक्ति का संदेश दिया। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा व पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बूंदी के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day Every home tricolor campaign among Rajasthani artists in Bundi artists wonderful performances
रैली में शामिल जिले के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बूंदी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा मैराथन का भी आयोजन में स्कूली बच्चों ने शहर की सड़कों पर तिंरगे की गूंज सुनाई दी थी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली हायर सेकेंडरी स्कूल से आरंभ होकर अहिंसा सर्किल, बाइपास रोड, पुरानी धानमंडी रोड़, अम्बेडकर सर्किल, सिविल लाइन, सर्किट हाउस होते हुए हायर सेकेण्डरी पर पहुंचकर संपन्न हुई।

Independence Day Every home tricolor campaign among Rajasthani artists in Bundi artists wonderful performances
कलाकार - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान हायर सेकेंडरी परिसर में राजस्थानी लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर देश भक्ति का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि सम्पूर्ण देश में देश भक्ति का माहौल बनाने के लिए ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व को उमंग व उत्साह के साथ मनाने एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में तिरंगा फहराने की अपील की।

विज्ञापन
Independence Day Every home tricolor campaign among Rajasthani artists in Bundi artists wonderful performances
अधिकारी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

तिरंगा वाहन रैली के दौरान पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह, जिला खेल अधिकारी वाईबी सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास, पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम गोस्वामी, जिला परिषद अधिशाषी अभियंता प्रियव्रत सिंह सहित तिरंगा वाहन रैली में जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस के जवान सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं आमजन शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed