सब्सक्राइब करें

Rajasthan: धौलपुर में 10 दिन बाद झमाझम बारिश, सड़कें और गलियां पानी में डूबने से लोग परेशान, देखें तस्वीरें

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Aug 2022 04:00 PM IST
सार

धौलपुर में 10 दिन बाद झमाझम बारिश, सड़कें और गलियां पानी में डूबने से लोग परेशान, देखें तस्वीरें
 

विज्ञापन
Heavy Rain In Dholpur Roads And Streets Submerged In Water
धौलपुर में झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : ANI

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। धौलपुर में करीब दस दिन बाद रविवार को एक बार फिर बारिश ने जोर पकड़ा। झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन जलभराव से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। 

Trending Videos
Heavy Rain In Dholpur Roads And Streets Submerged In Water
धौलपुर में बारिश। - फोटो : ANI

रविवार को हुई बरसात के कारण शहर में कई जगह जलभराव के हालात बने। पुराना पोस्ट ऑफिस और हरदेव नगर सहित कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर के बाजारों मे ही नहीं गलियों में भी पानी भर गया। जिससे घरों और दुकानों में भी पानी भर गया। बता दें कि शहर में अब भी रिमझिम बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rain In Dholpur Roads And Streets Submerged In Water
धौलपुर में बारिश से लोग हुए परेशान। - फोटो : ANI

दरअसल, करीब 10 दिन से शहर में बारिश का दौर थमा होने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही थी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। हालांकि, बारिश के कारण सड़कों और गलियों में पानी भरने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। लोगों पानी भरी सड़कों और गलियों से होकर गुजराना पड़ा। 

Heavy Rain In Dholpur Roads And Streets Submerged In Water
गलियों में भी भरा पानी। - फोटो : ANI
आज यहां हो सकती है बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है। बीकानेर और जोधपुर संभाग के भी कुछ इलाकों में बरसात की संभावना जताई जा रही है। जिनमें से 13 जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिणी जिलों में भारी की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed