{"_id":"626e9404f0bbd512a24dc044","slug":"indo-pak-border-tourists-will-enjoy-longewala-border-post-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indo Pak Border: बावलियावाला पर बढ़ाई जा रहीं सुविधाएं, 1971 के युद्ध में जवानों की वीरता की यादें होगी ताजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo Pak Border: बावलियावाला पर बढ़ाई जा रहीं सुविधाएं, 1971 के युद्ध में जवानों की वीरता की यादें होगी ताजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 01 May 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तनोट बावलियावाला सीमा जवानों की दृढ़ता और युद्ध जीत की यादें ताजा करती है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत पाकिस्तान सीमा पर भारतीय को जीवन का एक अनूठा अनुभव होता है। जैसलमेर की तनोट बावलियावाला सीमा जवानों की दृढ़ता और युद्ध जीत की यादें ताजा करती है। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से यहां का दौरान पर्यटकों को रोमांचित करने वाला है। तनोट माता मंदिर, किशनगढ़ किला, लोंगेवाला युद्ध स्मारक और रेगिस्तानी इलाकों के बीच सुंदर गांव क्षेत्र के पर्यटक स्थील आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
2 of 5
तनोट माता के दर्शन करने आते हैं हजारों लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लोंगेवाला देश की सबसे प्रसिद्ध सीमा है। इसे 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की वीरता के लिए गर्व से याद किया जाता है। तनोट माता मंदिर में भी हर दिन लगभग 3000 भक्त दर्शन के लिए आते हैं। जिसमें से कुछ पर्यटकों को जिला प्रशासन की अनुमति के बाद बावलियावाला सीमा पर जाने का मौका मिलता हैं। अब यहां एम्फीथिएटर, कैफेटेरिया और चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया के साथ अन्य सुविधाओं विकसित की जा रही हैं। साथ ही तनोट मंदिर परिसर में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
3 of 5
1971 के युद्ध की यादें होती हैं ताजा।
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्यटन प्रमुख सचिव गायत्री राठौर कहा कि बीएसएफ द्वारा तनोट माता पर्यटक परिसर का विकास सीमावर्ती के कठिन जीवन को प्रदर्शित करते हुए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का आश्वासन देगा। साथ ही समृद्ध ऐतिहासिक भव्यता की पृष्ठभूमि में भारत-पाकिस्तान सीमा की आभा पर्यटकों को जीवन भर संजोने की स्मृति देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पर्यटकों को बावलियावाला बॉर्डर पर जाने का मौका मिलेगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां बीएसएफ डॉक्यूमेंट्री, हथियार प्रदर्शन और फोटो गैलरी को तनोट में ऑप्स बेस पर प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यटकों को बावलियावाला बॉर्डर पर जाने और बॉर्डर पॉइंट पर रिट्रीट समारोह देखने का भी मिलेगा। जैसलमेर जिला प्रशासन बावलियांवाला क्षेत्र को विकसित कर सुविधा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जैसलमेर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शहर है। जिसे गोल्डन सिटी भी कहा जाता है। राजसी हवेलियां, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत भी यहां पर्यटकों को आकर्षित करती है। सीमा पर्यटन से यहां के निवासियों को नए अवसर मिलेंगे। साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कलाएं दिखाने का अवसर मिलेगा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।