{"_id":"685624044da07002310d7dfa","slug":"international-yoga-day-palaces-forts-and-havelis-of-rajasthan-witness-yoga-camps-at-cultural-heritage-sites-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राजस्थान के महल, किले, गढ़, हवेलियां बनीं गवाह, सांस्कृतिक धरोहरों पर लगे योग शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राजस्थान के महल, किले, गढ़, हवेलियां बनीं गवाह, सांस्कृतिक धरोहरों पर लगे योग शिविर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:47 AM IST
सार
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। देश में भर में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुहड़ी सैण्ड डून्स, धोबा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
योगाभ्यास करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज राजस्थान में सीमाओं से लेकर पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भी योग शिविर आयोजित किए गए हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुहड़ी सैण्ड डून्स, धोबा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जयपुर स्थिति सिटी पैलेस में योग शिविर आयोजित किया।
Trending Videos
सिटी पैलेस में आयोजित योग शिविर में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
योग दिवस पर रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी संस्थाओं, निवासी कल्याण संघों (आर.डब्ल्यू.ए.), गैर सरकारी संगठनों, सामुदायिक समूहों और ऐसे अन्य सभी इच्छुक दलों को पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें राजस्थान रजिस्ट्रेशन में देश भर में प्रथम रहा, जो ऐतिहासिक है। यहां से इस बार योग शिविरों के लिए 2,25,000 रजिस्ट्रेशन करवाए गए।
ये भी पढ़ें: International Yoga Day: खुहड़ी के रेतीले धोरों पर सीएम ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ और निरोगी राजस्थान का संदेश
ये भी पढ़ें: International Yoga Day: खुहड़ी के रेतीले धोरों पर सीएम ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ और निरोगी राजस्थान का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर के हवा महल में योग शिविर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के किले और हवेलियां भी इस योग उत्सव की साक्षी बनीं। जयपुर में आमेर, जोधपुर में मेहरानगढ़, उदयपुर की झीलों के किनारे हों या जैसलमेर के रेतीले धोरे, सभी जगहों पर योगाभ्यास शिविर लगाए गए हैं। भारत सरकार के आयुष्मान योगा संपर्क पोर्टल पर राजस्थान ने योग का सिरमौर बनकर देशभर में सर्वाधिक 2,25,157 से अधिक स्थानों पर रजिस्ट्रेशन कर पहला स्थान हासिल किया।
जोधपुर में मेहरानगढ़ पर योगाभ्यास करते गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
इन सांस्कृतिक धरोहरों पर हो रहे योग कार्यक्रम
* अजमेर - पुष्कर धाम
* ब्यावर- प्रज्ञा शिखर जैन मंदिर, टोडगढ
* टोंक - डिग्गी कल्याण जी
* नागौर - मीराबाई स्मारक
* डीडवाना-कुचामन - शीतल कुंड
* भीलवाड़ा - त्रिवेणी संगम, मांडलगढ़
* भरतपुर - केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
* धौलपुर- मुचकुंड
* सवाई माधोपुर - राजीव गांधी म्यूजियम
* करौली- महावीर जी मंदिर
* डीग- डीग महल
* बीकानेर- कपिल सरोवर, कोलायत
* हनुमानगढ़- गोगामेड़ी
* श्री गंगानगर- बुढा जोहड़, गुरुद्वारा
* चूरू- नेचर पार्क,तारानगर
* जयपुर- SMS स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, सिटी पैलेस, हवामहल, आमेर फोर्ट, गोविंद देव जी मंदिर, सिटी पार्क
* अलवर- बायोडायवर्सिटी पार्क, सरिस्का
* दौसा- मेहंदीपुर बालाजी
* झुंझुनू- लोहारगल
* खैरथल-तिजारा- जैन मंदिर, तिजारा
* कोटपुतली बहरोड़- बैराठ, विराट नगर
* सीकर- खाटूश्याम जी मंदिर
* जोधपुर- मेहरानगढ़ दुर्ग
* बाड़मेर- किराडू मंदिर
* बालोतरा- नाकोड़ा जैन मंदिर
* अजमेर - पुष्कर धाम
* ब्यावर- प्रज्ञा शिखर जैन मंदिर, टोडगढ
* टोंक - डिग्गी कल्याण जी
* नागौर - मीराबाई स्मारक
* डीडवाना-कुचामन - शीतल कुंड
* भीलवाड़ा - त्रिवेणी संगम, मांडलगढ़
* भरतपुर - केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
* धौलपुर- मुचकुंड
* सवाई माधोपुर - राजीव गांधी म्यूजियम
* करौली- महावीर जी मंदिर
* डीग- डीग महल
* बीकानेर- कपिल सरोवर, कोलायत
* हनुमानगढ़- गोगामेड़ी
* श्री गंगानगर- बुढा जोहड़, गुरुद्वारा
* चूरू- नेचर पार्क,तारानगर
* जयपुर- SMS स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, सिटी पैलेस, हवामहल, आमेर फोर्ट, गोविंद देव जी मंदिर, सिटी पार्क
* अलवर- बायोडायवर्सिटी पार्क, सरिस्का
* दौसा- मेहंदीपुर बालाजी
* झुंझुनू- लोहारगल
* खैरथल-तिजारा- जैन मंदिर, तिजारा
* कोटपुतली बहरोड़- बैराठ, विराट नगर
* सीकर- खाटूश्याम जी मंदिर
* जोधपुर- मेहरानगढ़ दुर्ग
* बाड़मेर- किराडू मंदिर
* बालोतरा- नाकोड़ा जैन मंदिर
विज्ञापन
जैसलमेर में आयोजित योग कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
* जैसलमेर- जैसलमेर दुर्ग
* जालौर- सुंधा माता मंदिर
* पाली- रणकपुर जैन मंदिर
* फलौदी- खीचन
* सिरोही- दिलवाड़ा मंदिर
* कोटा- चंबल नदी फ्रंट
* बारां- रामगढ़ क्रेटर
* बूंदी- केशवराय पाटन मंदिर
* झालवाड़- श्रीमती विजयाराजे सिंधिया खेल संकुल
* उदयपुर- फतेह सागर
* बांसवाड़ा- खेल स्टेडियम
* चित्तौड़गढ़- सांवरिया सेठ मंदिर
* डूंगरपुर- बेणेश्वर धाम मंदिर
* राजसमंद- कुंभलगढ़
इसके अलावा सभी राजकीय और निजी विद्यालय, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अन्य राजकीय संस्थान एवं गैर राजकीय संस्थानों द्वारा योग दिवस पर योगाभ्यास किया जा रहा है।
* जालौर- सुंधा माता मंदिर
* पाली- रणकपुर जैन मंदिर
* फलौदी- खीचन
* सिरोही- दिलवाड़ा मंदिर
* कोटा- चंबल नदी फ्रंट
* बारां- रामगढ़ क्रेटर
* बूंदी- केशवराय पाटन मंदिर
* झालवाड़- श्रीमती विजयाराजे सिंधिया खेल संकुल
* उदयपुर- फतेह सागर
* बांसवाड़ा- खेल स्टेडियम
* चित्तौड़गढ़- सांवरिया सेठ मंदिर
* डूंगरपुर- बेणेश्वर धाम मंदिर
* राजसमंद- कुंभलगढ़
इसके अलावा सभी राजकीय और निजी विद्यालय, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अन्य राजकीय संस्थान एवं गैर राजकीय संस्थानों द्वारा योग दिवस पर योगाभ्यास किया जा रहा है।