आज से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में मानूसन की जोरदार बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से अभी तक राजस्थान में मानसून की एंट्री की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी मानसून मंगलवार सुबह ही राजस्थान की दक्षिणी सीमा डूंगरपुर-बांसवाड़ा के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुका था।
Rajasthan Monsoon Update: मानसून की धमाकेदार एंट्री, दक्षिणी राजस्थान के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:57 AM IST
सार
दक्षिण-पश्चिमी मानसून लगभग राजस्थान में एंट्री ले चुका है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है। हवा में आर्द्रता का स्तर कई जिलों में 100 प्रतिशत तक हो चुका है।
विज्ञापन