फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Monsoon Update: उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिमी राजस्थान भी भीगा

Sat, 28 Jun 2025 10:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today :राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी अब मानसून सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Update: IMD Heavy Rain Alert for Udaipur, Bharatpur, Jaipur Aaj ka Mausam
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मानसून जबरदस्त तरीके से सक्रिय है। शुक्रवार को बांसवाड़ा में सर्वाधिक 130 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 


Rajasthan Monsoon Update: IMD Heavy Rain Alert for Udaipur, Bharatpur, Jaipur Aaj ka Mausam
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
जयपुर मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के 29 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को जयपुर, सीकर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा और जैसलमेर में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जैसलमेर में शुक्रवार को 68MM से ज्यादा पानी बरसा, जो पिछले 10 साल में जून माह में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। साल 2019 में 21 जून को 55.5 MM बारिश दर्ज हुई थी। वहीं राज्य में अब तक औसत बारिश की बात करें तो 1 जून से अब तक औसत से 144 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें: Banswara News: जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी, सज्जनगढ़ में सबसे अधिक 130 मिमी वर्षा दर्ज
Rajasthan Monsoon Update: IMD Heavy Rain Alert for Udaipur, Bharatpur, Jaipur Aaj ka Mausam
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
सभी शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे

पश्चिमी राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ शुरू हुई बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है। एक दिन पहले तक जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो रहा था लेकिन कल प्रदेश के किसी भी शहर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed