राजस्थान में बीते 48 घंटों से चल रहा भारी बारिश का दौर अगले 4-5 दिन जारी रहने का अनुमान है। मानसून की टर्फ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसके चलते आज कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य व पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश से बांधों और नदियों में अचानक तेज आवक के चलते डूबने से 9 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन तक भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में जयपुर, दौसा और टोंक में अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी, 30 से ज्यादा बांधों के गेट खुले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:58 AM IST
सार
राजस्थान में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिन और इसके जारी रहने की संभावना जताई है। लगातार बारिश से प्रदेश के कई बांधों में पानी की भरपूर आवक होने से 30 से ज्यादा बांधों के गेट खोलने पड़े हैं।
विज्ञापन