सब्सक्राइब करें

Jalore News: आखिर जालौर में कथा को लेकर क्यों मचा बवाल, सड़क पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से भिड़ीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 07:53 PM IST
सार

अभयदासजी महाराज की कथा की अनुमति की मांग को लेकर आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के आगमन से पहले सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन
Jalore News: Women Rally for Abhaydas Ji’s Katha Permission, Police Use Mild Force to Disperse Crowd
कथा की अनुमति के लिए महिलाओं ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

जालौर में कथावाचक अभयदासजी महाराज को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में कथा के दौरान उपजे विवाद के बाद अब अन्यत्र स्थल पर कथा करवाने की अनुमति को लेकर उनके समर्थकों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। आज राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जालौर आगमन से पहले बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कथा की अनुमति को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रशासन से कथा करवाने की अनुमति देने की मांग की।

Trending Videos
Jalore News: Women Rally for Abhaydas Ji’s Katha Permission, Police Use Mild Force to Disperse Crowd
मौके पर तैनात पुलिस जाब्ता - फोटो : अमर उजाला
इधर राज्यपाल की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस ने पहले महिलाओं को समझाइश दी, लेकिन हटने से इंकार करने पर बैरिकेड लगाकर हल्का बलप्रयोग करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास की सड़क खाली करवाई गई।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात, सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर नकदी लूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalore News: Women Rally for Abhaydas Ji’s Katha Permission, Police Use Mild Force to Disperse Crowd
पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर युवकों को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन ने हालात पर नियंत्रण तो पा लिया लेकिन बड़ी संख्या में महाराज के समर्थकों और महिलाओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हल्का बलप्रयोग किया और कुछ युवकों को भी खदेड़ा लेकिन महिलाओं में नाराजगी साफ नजर आई।
Jalore News: Women Rally for Abhaydas Ji’s Katha Permission, Police Use Mild Force to Disperse Crowd
बैरिकेड्स हटाने की कोशिश में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि प्रशासन और महाराज के समर्थकों के बीच कथा अनुमति को लेकर गतिरोध बना हुआ है। समर्थकों की मांग है कि अभयदासजी महाराज को जालौर में पुन: कथा के लिए अन्यत्र जगह पर अनुमति दी जाए लेकिन समर्थकों की ओर से जिस जगह पर कथा की अनुमति मांगी जा रही है, उसे पूर्व में उपजे विवादों के मद्देनजर प्रशासन ने निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed