{"_id":"6a4610c016460ea42209ef93","slug":"jalore-news-bjp-yuva-morcha-district-spokesperson-attacked-highway-blocked-demanding-arrest-of-accused-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore: भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम
Thu, 02 Jul 2026 12:48 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:48 PM IST
सार
सियाणा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता पर हुए कथित हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। जालौर-सिरोही हाईवे पर कई घंटे तक चले धरने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 15 घंटे में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता पर हमले के विरोध में सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सियाणा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता नटवर सिंह राजपुरोहित पर बुधवार शाम अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नटवर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रैफर किया गया। घटना के विरोध में लोगों ने जालौर-सिरोही हाईवे जाम कर धरना दिया, जिसे पुलिस के 15 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नटवर सिंह राजपुरोहित बुधवार शाम जालौर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सियाणा के पास आकोली-आड़वाड़ा मुख्य मार्ग पर सामने से आई एक गाड़ी में सवार अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल नटवर सिंह को सियाणा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरोही रैफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी की तो अवमानना याचिका दायर करेंगे संयम लोढ़ा, सरकार को दिया लीगल नोटिस
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। क्षेत्रपाल संघ, व्यापार मंडल, राजपुरोहित समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग सियाणा पुलिस चौकी के बाहर एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों ने जालौर-सिरोही हाईवे जाम कर धरना दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
सूचना पर बागरा थाना अधिकारी मोहनलाल गर्ग और सिरोही से पुलिस अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन ने 15 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।