{"_id":"64ef30984fbc96761d014d33","slug":"jodhpur-border-security-force-celebrates-rakshabandhan-jodhpurs-sisters-tie-rakhi-on-the-wrists-of-soldiers-2023-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Raksha Bandhan: फ्रंटियर मुख्यालय में मना रक्षाबन्धन, शहर की बहनों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Raksha Bandhan: फ्रंटियर मुख्यालय में मना रक्षाबन्धन, शहर की बहनों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:36 PM IST
सार
जोधपुर के सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय में रक्षाबन्धन पर्व मनाया गया। जहां लॉयन्स क्लब आगाज ब्लू सिटी की बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी। जवानों ने देश की सरहद की रक्षा करने का बहनों वादा से किया।
विज्ञापन
1 of 3
ब्लू सिटी की बहनें जवानों को राखी बांधती हुई
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में रक्षाबन्धन पर्व मनाया गया। जहां लॉयन्स क्लब आगाज जोधपुर की बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और जवानों ने देश की सरहद की रक्षा का वादा बहनों से किया। बहनों ने भी सैनिक भाइयों की लम्बी उम्र की कामना की।
Trending Videos
2 of 3
जोधपुर में सेना के जवानों के साथ मिलकर महिलाओं ने वृक्षारोपण किया
- फोटो : अमर उजाला
सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में सीमान्त मुख्यालय पर रक्षाबन्धन के अवसर पर महानिरीक्षक राजस्थान सीमान्त पुनीत रस्तोगी के निर्देशन में लॉयन्स क्लब आगाज जोधपुर की बहनों ने जवानों के साथ रक्षाबन्धन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर किरण बिहानी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, लाइन्स क्लब आगाज जोधपुर और उनकी टीम ने फ्रंटियर मुख्यालय में सीमा सुरक्षा बल जवानों के हाथ की कलाई पर रक्षा का धागा बांधकर मुंह मीठा करवाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनों ने देश के वीर जवानों से कहा भाइयों आप की बदौलत ही हमारे देश की सरहदें और देश की जनता सुरक्षित है। यूं ही देश की सदैव देश की रक्षा करते रहना। ये रक्षा सूत्र आप जवानों की हमेशा रक्षा करेंगे। क्योंकि इनमें हम बहनों की प्रार्थनाएं और दुआएं हैं। आप दीर्घायु हों और हमेशा महफूज रहें। आपका सरहद पर बाल भी बांका न होने पाए।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सरहद की सुरक्षा करने के साथ ही बहनों की हर पल रक्षा और सुरक्षा का वचन दिया। उन्होंने कहा जब तक प्राण हैं, देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देंगे। लेकिन दुश्मन का पैर भारत मां की धरती पर नहीं पड़ने देंगे। भारत मां के ये सपूत मातृ शक्ति और आप सभी देशवासियों की सरहद से रक्षा का वचन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
सैन्य अधिकारियों ने ब्लू सिटी की बहनों से राखी बंधवाई
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर लॉयन्स क्लब की ओर से सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। सीमान्त राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे और बहनों द्वारा रक्षासूत्र बंधवाया। लॉयन्स क्लब जोधपुर की ओर से राज कुमार जैन और 15 बहनें उपस्थित रहीं। सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न मुख्यालयों और सीमा चौकियों पर भी रक्षाबन्धन का त्योहार मनाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।