फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jodhpur: सीएम 28 अगस्त को करेंगे राईकाबाग में बने नए रोडवेज बस टर्मिनल का लोकार्पण, देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Fri, 25 Aug 2023 03:45 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 25 Aug 2023 03:45 PM IST
सार

जोधपुर में 28 अगस्त को सीएम अशोक गहलोत नए रोडवेज बस टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। राईकाबाग में 22 बीघा जमीन पर 38 करोड़ रुपये की लागत से रोडवेज बस स्टैंड बना है। 

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot Will Inaugurate Raika Bagh New Roadways Bus Terminal On August 28
जोधपुर में नया बस स्टैंड़ बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 अगस्त को जोधपुर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रदेश में सबसे आधुनिक बस स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। यह बस स्टैंड टर्मिनल जोधपुर के राईकाबाग में 22 बीघा जमीन पर 38 करोड़ रुपये लागत से बनकर तैयार हो चुका है।





जोधपुर में राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड टर्मिनल के लोकार्पण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। रोडवेज मैनेजमेंट दिन रात कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटा है। सीएम गहलोत के गृह जिले में परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सुविधा इस आधुनिक बस टर्मिनल से मिलेगी। न केवल जोधपुर बल्कि प्रदेशभर से आने वाले यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। टर्मिनल की फाइनल फिनिशिंग और सीएम के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।
 

Rajasthan CM Ashok Gehlot Will Inaugurate Raika Bagh New Roadways Bus Terminal On August 28
राईकाबाग में बना भव्य बस स्टैंड़ - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी फीलिंग होगी
रेगिस्तान के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले जोधपुर में राजस्थान का ही नहीं, पूरे देश का सबसे आधुनिक बस स्टैंड बनकर तैयार हो रहा है। यहां आने के बाद आपको इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी फीलिंग होगी। इस रोडवेज बस स्टैंड का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह एयर कंडीशंड रहेगा।  जबकि फर्स्ट फ्लोर पर फूड जोन और कैंटीन होगी और सेकेंड फ्लोर पर सुपर मार्केट और प्ले जॉन होगा।

 
Rajasthan CM Ashok Gehlot Will Inaugurate Raika Bagh New Roadways Bus Terminal On August 28
राईकाबाग में बने बस स्टैंड़ का उद्घाटन करेंगे सीएम - फोटो : अमर उजाला
राईकाबाग रेलवे स्टेशन को भी बस स्टैंड से जोड़ा जा रहा
पावटा सब्जी मंडी को भदवासिया में शिफ्ट कर दिया गया है और इस पूरे इलाके में 22 बीघा जमीन पर यह बस स्टैंड बनाया गया है। साथ ही राईकाबाग रेलवे स्टेशन को भी बस स्टैंड से जोड़ा जा रहा है । जहां फुटओवर ब्रिज और एक फुट कॉरिडोर भी होगा। जिससे पैदल यात्री भी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक आ जा सकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot Will Inaugurate Raika Bagh New Roadways Bus Terminal On August 28
सीएम 28 अगस्त को करेंगे राईकाबाग स्थित बस स्टैंड़ का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, जोधपुर के राईका बाग में बस स्टैंड काफी पुराना था और यहां अब बसों के खड़े रहने की जगह भी कम पड़ रही थी। इस बीच सरकार के निर्देश पर रोडवेज ने नए बस स्टैंड का प्रस्ताव पारित कर नई बिल्डिंग बनवाना शुरू किया और 38 करोड़ की लागत में यह नई बिल्डिंग बनकर लगभग तैयार है।  

इस बस स्टैंड की खासियत यह है कि यहां 21 बसें हर वक्त खड़ी रह पाएंगी। वहीं, चार डीलक्स बसें भी खड़ी रह सकेंगी। बस स्टैंड का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरीके से वातानुकूलित बनाया जा रहा है। जबकि प्रथम फ्लोर पर फूड जोन में खाने-पीने की चीजें उचित रेट्स पर मिलेंगी। वहीं, सेकंड फ्लोर पर मिनी सुपर मार्केट और प्ले ज़ोन बनाया जा रहा है। इस तरीके से यह बस स्टैंड किसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम नहीं होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed