करौली के वजीरपुर गेट के पास स्थित कबीर शाह की दरगाह न केवल सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। बल्कि इसकी शिल्पकला भी अद्वितीय है। 17वीं शताब्दी में बनाई गई इस दरगाह का आकर्षण इसके पत्थर के दरवाजे और नक्काशीदार झरोखे हैं, जिनकी खूबसूरती विदेशी पर्यटकों को भी खींच लाती है। यहां हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदायों के लोग श्रद्धा से आते हैं। मुस्लिम यहां सजदा करते हैं, तो हिंदू समुदाय रेवड़ी और बतासे का प्रसाद चढ़ाते हैं।
Kabir Shah Dargah: अनोखी है राजस्थान में स्थित कबीर शाह की दरगाह, इतिहास भी काफी दिलचस्प, देखें तस्वीरें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:23 PM IST
सार
राजस्थान में करौली शहर के पश्चिमी दरवाजे वजीरपुर गेट के निकट 17वीं शताब्दी की निर्मित ऐसी आश्चर्यजनक और शिल्पकला युक्त कबीर शाह की दरगाह है, जिसकी अनूठी और भव्य शिल्पकला देखते ही बनती है।
विज्ञापन