{"_id":"626b94f755bef7181e60af79","slug":"more-than-200-gifts-of-cm-ashok-gehlot-bulldozer-model-will-be-auctioned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नीलाम होगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 'बुलडोजर', आप ऐसे लगा सकते हैं बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नीलाम होगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 'बुलडोजर', आप ऐसे लगा सकते हैं बोली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गिफ्टस की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। इसमें चांदी की कटोरी, चरखा, गणेश जी की मूर्ति सहित कई गिफ्टस शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बुलडोजर मॉडल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अलवर में मंदिर पर बुलडोजर चलाने को लेकर घिरे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दो बुलडोजर को भी नीलामी के लिए रखा गया है। हालांकि, ये बुलडोजर के दो मॉडल हैं, जो सीएम गहलोत को गिफ्ट में मिले हैं। दोनों बुलडोजर मॉडल की बेस प्राइस एक लाख रुपए रखी गई है।
2 of 7
गाय और बछड़े का मोमेंटो
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले 250 गिफ्ट्स की नीलामी होने जा रही है। इनकी कीमत 11000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक है। बुलडोजर के अलावा भगवान की मूर्तियां, फोटो, गांधीजी के मोमेंटो, चरखे सहित कई तरह के गिफ्ट नीलाम किए जाएंगे। नीलामी से जो पैसा आएगा, वो मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगा।
3 of 7
गांधी जी और स्वामी विवेकानंद मॉडल
- फोटो : Social Media
नीलामी के लिए रखे गए 50 गिफ्ट की कीमत एक-एक लाख रुपए रखी गई है। इनमें बुलडोजर, राजस्थान हाईकोर्ट, गणेशजी, लक्ष्मीजी की प्लेक, महात्मा गांधी का बुत, गणेशजी, हनुमानजी, लक्ष्मी, सरस्वती के साथ अलग-अलग प्लेक और फोटो फ्रेम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नीलामी के लिए रखा गया चरखा
- फोटो : Social Media
मुख्यमंत्री को मिले गिफ्ट की ऑनलाइन नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी में बछड़े के साथ गाय का मामेंटो एक लाख रुपए में नीलाम हुआ। मार्बल के गणेशजी की मूर्ति 50 हजार में नीलाम हुई है।
विज्ञापन
5 of 7
चारमीनार का मॉडल और गणेश की मूर्ति
- फोटो : Social Media
राजीव गांधी की फोटो, चरखा का मॉडल भी नीलामी के लिए रखा
नीलामी में ससंद भवन के मॉडल की बेस प्राइस 50 हजार रखी गई है। राजीव गांधी की फोटो का मोमेंटो, चांदी की कटोरी का बेस प्राइस भी 50 हजार है। चरखे के मॉडल की बेस प्राइस 5000 से 50 हजार रुपए तक रखी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।