सब्सक्राइब करें

Rajasthan: श्यामसर की बेटी पूजा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में रोशन किया नाम, RSS प्रमुख ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामसर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 29 May 2025 09:07 AM IST
सार

श्यामसर गांव की बेटी पूजा भादू ने 10वीं की परीक्षा में पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान हासिल किया है। पूजा नागौर जिले के श्यामसर गांव की रहने वाली हैं और शारदा बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नागौर में पढ़ती हैं। उनके पिता का नाम रामप्रताप भादू और मां का नाम चैनी है।

विज्ञापन
rajasthan news shyamsar girl pooja tops 10th board rss chief congratulates with sweets
पूजा भादू - फोटो : अमर उजाला
श्यामसर गांव की बेटी पूजा भादू ने कक्षा 10वीं में पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नागौर जिले के श्यामसर गांव की पूजा भादू, जो शारदा बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नागौर की छात्रा हैं, ने पूरे राजस्थान में कक्षा 10वीं में दूसरा स्थान पाया है। पूजा के पिता का नाम रामप्रताप भादू और मां का नाम चैनी है।

 
Trending Videos
rajasthan news shyamsar girl pooja tops 10th board rss chief congratulates with sweets
पूजा भादू - फोटो : अमर उजाला
पूजा ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 600 में से 597 नंबर यानी 99.50% अंक हासिल किए हैं। उसने अंग्रेजी, सोशल साइंस और मैथ्स में 100 में से 100 नंबर पाए। हिंदी, साइंस और संस्कृत में उसने 99-99 नंबर हासिल किए।

राजस्थान बोर्ड की 10वीं (सेकेंडरी और वोकेशनल) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल 10वीं में 93.60% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल के 93.3% से थोड़ा ज्यादा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% रहा, जबकि लड़कियों का 94.08% रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan news shyamsar girl pooja tops 10th board rss chief congratulates with sweets
पूजा भादू - फोटो : अमर उजाला
पूजा भादू ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि वह रोजाना स्कूल से आने के बाद 4 से 5 घंटे बिना रुके पढ़ाई करती थी। उसका मेहनत का फल आज मिला है और यह उसके लिए बहुत खुशी का दिन है। पूजा ने बताया कि अब वह साइंस और मैथ्स लेकर आईआईटी की तैयारी करेगी। उसका पूरा साथ उसके माता-पिता और शिक्षक दे रहे हैं। पूजा ने यह भी कहा कि उसने मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पढ़ाई की। वह अपनी बहनों और भाइयों को भी यही सलाह देती है कि वे भी मेहनत से पढ़ाई करें।
rajasthan news shyamsar girl pooja tops 10th board rss chief congratulates with sweets
परिवार के साथ पूजा भादू - फोटो : अमर उजाला
पूजा के पिता रामप्रताप भादू ने कहा कि आज खुशी की बात है कि बेटियां बेटों से आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज और गांव का नाम रोशन कर रही हैं। पूजा स्कूल से आने के बाद रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई करती थी और घर के कामों में भी अपनी मां की मदद करती थी।
 
विज्ञापन
rajasthan news shyamsar girl pooja tops 10th board rss chief congratulates with sweets
पूजा भादू - फोटो : अमर उजाला
पूजा के अच्छे परिणाम पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उसे मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पूजा के स्कूल समिति ने भी उसे माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की इस परीक्षा में 93.60% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल से थोड़ा बेहतर है। लड़कियों ने इस बार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed