फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान में भाजपा के लिए विकट स्थिति, इन बागियों ने दिया बड़ा झटका 

Wed, 14 Nov 2018 06:29 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election: revolt in BJP after releasing list of candidates
राजस्थान चुनाव - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पहले ही यहां सत्ता विरोधी रुझान चल रहा है, उसपर टिकट वितरण से नाराज नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की राह और मुश्किल कर दी है। अब तक कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें विधायक, सांसद और मंत्री भी शामिल हैं।

अब तक किन-किन बड़े नामों ने भाजपा छोड़ी आइए जानते हैं।  

 
Rajasthan assembly election: revolt in BJP after releasing list of candidates
हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल - फोटो : Amar Ujala
बुधवार को दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल हो गए। मीणा ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरीश मीणा ने चुनाव में अपने भाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नमोनारायण मीणा को हराया था। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में राज्य के पुलिस प्रमुख रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी हरीश मीणा मार्च 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे।
 
Rajasthan assembly election: revolt in BJP after releasing list of candidates
राजस्थान चुनाव
बुधवार को ही भाजपा विधायक हबीबुर्रहमान ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। नागौर से विधायक रहमान को भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जगह नहीं दी गई थी। इससे नाराज होकर वह भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। 2008 में भाजपा में शामिल होने से पहले रहमान कांग्रेस में ही थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan assembly election: revolt in BJP after releasing list of candidates
राजस्थान चुनाव
इससे पहले वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र गोयल ने पहले मंत्रिपद से इस्तीफा दिया फिर भाजपा भी छोड़ दी। इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 12 नवंबर को उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पाली के जैतरण से विधायक गोयल को 2014 में मंत्री बनाया गया था। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं।  
 
विज्ञापन
Rajasthan assembly election: revolt in BJP after releasing list of candidates
Hanuman Beniwal
वहीं, भाजपा के बागी निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल अपनी नई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से राजस्थान विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनकी भाजपा छोड़कर भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले घनश्याम तिवाड़ी और बसपा से भी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed