अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू का पति भिवाड़ी में फ्लैट के ताला लगाकर बच्चे और रिश्तेदारों को लेकर भाग गया है। वह कहां गया-किसी को खबर नहीं दी। पति अरविंद का पत्नी अंजू से बातचीत का एक ऑडियो भी उजागर हुआ है। जिसमें अंजू ने उससे बोला- मेरे डाक्यूमेंट्स लॉक कर देना, पुलिस और एजेंसियों को मत देना, वरना मैं प्रॉब्लम में आ जाऊंगी।
Rajasthan: अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू की पति से बातचीत लीक, बोली- डाक्यूमेंट्स किसी को मत देना, नहीं तो...
Rajasthan: अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू की पति से बातचीत लीक, बोली- डाक्यूमेंट्स किसी को मत देना, नहीं तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति अरविंद ने अंजू से फोन पर की बातचीत, ऑडियो किया लीक
पति अरविंद ने रविवार देर रात वॉटसऐप कॉल पर अंजू से बात की। अरविंद ने अंजू को कॉल लगाया तो पहले उसने उसका नाम डेबिड पुकारा। फिर पति ने कहा मैं बोल रहा हूं, तब अंजू ने बात शुरू की। लेकिन वह रुक रुककर बोल रही है, जैसे कोई पीछे से उसे गाइड कर रहा है क्या बोलना है। पति और पत्नी की एक वीडियो ऑडियो जारी हुई है, जो रविवार रात की है और यह ऑडियो अंजू के पाकिस्तान पहुंचने के बाद की है। बातचीत के दौरान ऐसा महसूस होता है कि अंजू भी वहां पर दबाव में है, क्योंकि वहां की मीडिया और सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार पीछा कर रही हैं और अपने आप को असुरक्षित होने की बात कह रही है। अंजू कॉल पर कह रही है कि मीडिया में ज्यादा बयानबाजी मत करो, कहीं मुझे भारत आने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।
- व्हाट्सएप कॉल के दौरान अरविंद अंजू से पूछता है क्या हालचाल हैं, वह कहती है मैं ठीक हूं। अरविंद ने कहा खाना खा लिया, मैंने तो चिकन बनाया है। तब अंजू बोली चिकन, आज संडे है ना।
- अरविंद कहता है तुम्हारा भिवाड़ी आने का कब तक का प्लान है? वो कहती कि आने की तो छोड़ो, मीडिया और एजेंसियों को मेरे डॉक्यूमेंट, आईडी वगैरह कुछ मत देना। अलमारी में लॉक करके रख देना। अभी कुछ मीडिया वालों को दिया तो नहीं है ना। मीडिया को कुछ मत देना। सब को बोलना कि वह साथ लेकर गई है। मेरे घर में नहीं है। वरना मेरे लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जाएगी।
- अरविंद अंजू से पूछता है कि मीडिया में ये क्या चल रहा है? अंजू कहती है, मीडिया वालों के कॉल मेरे पास भी आ रहे हैं। मेरे डाक्युमेंट किसी को मत देना। अलमारी में लॉक करके रख देना। मैंने बोल दिया है मीडिया वालों से मेरे घर वालों को परेशान मत करो। मेरी बात नहीं हो रही इसलिए वह परेशान हो रहे हैं।
- अरविंद ने जब अंजू से पूछा कि उधर कोई शादी कर रही है क्या तू? इस पर अंजू कहती है दिन में बात करूंगी, ऐसा कुछ नहीं है।
इधर, जब पति को इस बात का पता चला कि अंजू वहां नसरुल्ला से शादी करने जा रही है, तो वह भावुक हो जाता है और आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह उम्मीद करता है कि उसकी पत्नी जल्दी वापस लौट आएगी। लेकिन, जब उससे पूछा गया कि पाकिस्तान से आने के बाद अंजू को क्या कबूल करोगे? तो उसने कहा कि यह फैसला मेरे बच्चों को लेना है।
अंजू का परिवार बीएसएफ से जुड़ा है, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
अंजू मूल रूप से मध्य प्रदेश की है और उसका पति अरविंद उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। अलवर के भिवाड़ी में दोनों जॉब करते हैं। अंजू का पैतृक घर बीएसएफ अकेडमी से सटे गांव डबरा ग्वालियर में है। अंजू का परिवार बीएसएफ से जुड़ा हुआ है। इसलिए खुफिया एजेंसी हरकत में आ गई हैं। बौना गांव निवासी टेलर गया प्रसाद थॉमस धर्म परिवर्तित व्यक्ति की बेटी अंजू पति और दोनों बच्चों को बिना बताए 3 दिन से पाकिस्तान में है, इसलिए खुफिया एजेंसी की उस पर खास नजर है।
Love Affair: पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने बोले 8 झूठ...क्लिक कर जानें वो क्या हैं
अंजू ने पाकिस्तान से वीडियो किया जारी
दूसरी ओर अंजू ने पाकिस्तान पहुंचने के बाद एक वीडियो जारी किया। जिसमें वह कह रही है कि मैं सभी को यह मैसेज देना चाहती हूं कि मैं यहां पर लीगल तरीके से आई हूं। एक-दो दिन की बात नहीं है, जो मैं अचानक से पाकिस्तान आ गई। मैं पूरी तैयारी से आई हूं और मैं यहां पर सुरक्षित हूं। जैसे आई थी, वैसे ही मेरे वापस जाने की प्रक्रिया है। मैं वापस भी आ रही हूं। दो-तीन दिन का समय लगेगा। मैं सभी से मैं कहना चाहती हूं कि मेरे रिश्तेदार और बच्चों को परेशान ना करें। जो कुछ भी बात करनी है, मुझसे करें। मेरी पाकिस्तान में शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है। मैं हमेशा लाइन पर हूं। अंजू ने पाकिस्तान जाते समय बॉर्डर पर भी एक वीडियो बनाया है, जिसमें वह कहती दिख रही है कि यह पाकिस्तान एंट्री बॉर्डर है।