रेशमा उर्फ नैना मंगलानी, उम्र 22 साल 19 जनवरी 2020 को पति अयाज अहमद अंसारी के साथ स्कूटी से घर से निकली। उसे उम्मीद थी कि शायद अब उसके और अयाज के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन इस उम्मीद के साथ घर से निकली नैना धोखे और खूनी साजिश का शिकार हो गई।
Rajasthan: मंदिर में शादी, फिर किया निकाह...धर्म बदलकर नैना से रेशमा बनी लड़की के खौफनाक अंजाम की खूनी कहानी
Rajasthan: मंदिर में शादी, फिर किया निकाह...धर्म बदलकर नैना से रेशमा बनी लड़की के खौफनाक अंजाम की खूनी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैना राजस्थान के जयपुर के आमेर की रहने वाली थी। उसका परिवार एक प्रतिष्ठित परिवार था। ऐसे में पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई। नैना की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई और सबसे पहले उसके पति अयाज को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अयाज ने पुलिस को बताया कि वह खुद नैना के लिए परेशान है, जगह-जगह उसकी तलाश कर रहा है।
अगले दिन 21 जनवरी की सुबह आमेर पुलिस को सूचना मिली कि जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित माता मंदिर के पास एक युवती की लाश पड़ी है। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। लेकिन, परिजनों की पहचान के बाद ये साफ हो गया कि ये लाश किसी और की नहीं, बल्कि नैना की ही थी। बेटी का शव मिलने के बाद नैना के पिता ने अयाज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
फेसबुक के जरिए मिले अयाज के साथ मंदिर में शादी और फिर धर्म बदलकर निकाह करने वाली नैना उर्फ रेशमा अब इस दुनिया में नहीं थी। पुलिस के सामने 22 साल की नैना की लाश थी और खूनी साजिश के पीछे छिपे कुछ सवाल। आइए, अब नैना से रेशमा बनी इस लड़की के कत्ल की कहानी सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं...।
नैना के हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई। पुलिस ने सबसे पहले नैना के फोन की सीडीआर निकलवाई। साथ ही जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि नैना खूबरसूरत होने के साथ ही खुले विचारों वाली लड़की थी। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती थी। फेसबुक पर उसके हजारों फॉलोअर्स थे। यहां वो फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती थी। उसके कई दोस्त थे जिन से वह कॉल पर भी बात करती रहती थी। साथ ही स्कूटी से उनके साथ घूमने-फिरने भी जाया करती थी। ऐसे में नैना की हत्या को लेकर पुलिस के सामने कई सवाल थे।
लेकिन, नैना की हत्या की खबर अब सोशल मीडिया पर आ गई थी। उसके फॉलोअर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। वहीं, नैना के प्रतिष्ठित परिवार से होने के कारण भी मामला तूल पकड़ रहा था। ऐसे में तत्कालीन डीसीपी क्राइम अशोक गुप्ता ने केस अपने हाथ में लेकर एक स्पेशल टीम का गठन किया।
इस टीम ने एक बार फिर शुरू से शुरुआत की। नैना के पिता ने अयाज पर हत्या का आरोप लगाया था। ऐसे में एक बार फिर अयाज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। लेकिन, इस बार टीम के पास कुछ सबूत भी थे जो अयाज पर शक को गहरा कर रहे थे। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा था जिसमें दोनों साथ जाते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने अयाज से पूछताछ की तो वह फिर से पुराना राग अलापने लग गया। लेकिन, इस बार पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया और फिर पूछताछ शुरू की। आखिरकार अयाज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्यारे अयाज ने पुलिस को बताया कि वह जयपुर के धारगेट सराय मोहल्ला में रहता है। साथ ही एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। नैना उर्फ रेशमा की तरह वह भी फेसबुक पर सक्रिय रहता था। एक दिन वह फेसबुक यूज कर रहा था, तभी उसने नैना की तस्वीरें देखीं तो उसे पहले ही नजर में उससे प्यार हो गया। इसके बाद उसने नैना को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी, कुछ ही देर में नैना ने उसे एक्सेप्ट भी कर लिया।
इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और वे बातें करने लगे। जुलाई 2017 तक दोनों सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही बातें करते थे। इसी बीच नैना क्रेडिट कार्ड बनवाने एक कंपनी में गई तो अयाज उसे वहां मिल गया। दोनों फेसबुक फ्रेंड थे, ऐसे में वे एक दूसरे को पहचान गए। इस मुलाकात में दोनों ने एक दूसरे के नंबर भी ले लिए। अब दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई थी। वे घंटों फोन पर बातें किया करते थे। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया, वे मिलने भी लगे थे। लेकिन, अब दोनों बहुत आगे बढ़ चुके थे और शादी करके साथ रहना चाहते थे।
दोनों का धर्म अलग-अलग होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं होते, इसलिए उन्होंने भागकर शादी करने का फैसला किया। अक्टूबर 2017 में नैना घर से भागकर अयाज के पास आ गई। पहले दोनों ने मंदिर में शादी की, फिर नैना ने अपना धर्म बदल लिया। वह नैना से रेश्मा बन गई और फिर उसने अयाज के साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद दोनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने लगे।
परिवार वालों को दोनों के निकाह की खबर लगी तो वे पहले तो नाराज हुए, लेकिन बाद में उन्होंने दोनों को अपना लिया। परिवार की सहमति मिलने के बाद दोनों जयपुर में आकर रहने लगे। इसी बीच रेशमा भी गर्भवती हो गई। दोनों की शादी को करीब दो साल हो गए थे और अब इनके बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए थे। इसकी सबसे बड़ी वजह थी फेसबुक। वही, फेसबुक जिससे दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
दरअसल, अयाज को अब रेशमा का फेसबुक चलाना पसंद नहीं आ रहा था। वह पूरे दिन फेसबुक पर एक्टिव रहती थी और अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करती रहती थी। अयाज ने इसे लेकर रेशमा को कई बार टोका, लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह फेसबुक चलाना और अपने दोस्तों से बात करना नहीं छोड़ेगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए। इसी बीच रेश्मा एक बच्चे की मां बन चुकी थी। लेकिन, उसके फेसबुक चलाने और दोस्तों से बात करने का सिलसिला जारी था। अयाज को लग रहा था कि रेशमा उसे इग्नोर कर रही है। अगर, वह फेसबुक चलाती रही तो उसकी जिंदगी में कोई और लड़का आ जाएगा।
इस बात को लेकर एक बार दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि अयाज ने रेशमा पर हाथ उठा दिया। अयाज के मारपीट करने से नाराज रेशमा ने घर छोड़ दिया और अपने पीहर आ गई। रेशमा का घर छोड़कर जाना अयाज को नागवार गुजरा। उसके बाद उसने फैसला किया कि अब वह रेशमा को मार देगा।