फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salumbar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दस फीट दूर जाकर गिरी महिला, दो लोग गंभीर घायल; घटना CCTV में कैद

Fri, 11 Jul 2025 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Jul 2025 06:36 PM IST
सार

Salumbar News: चश्मदीदों ने बताया कि महिला सड़क पार कर ही रही थी कि अचानक सामने से तेज गति में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर की इतनी तेज थी कि महिला करीब दस फीट दूर जा गिरी और वहीं गिरते ही बेसुध हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Salumbar News: Woman falls ten feet away after being hit by a high-speed bike, two people seriously injured
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

उदयपुर संभाग में स्थित सलूंबर जिले के झल्लारा कस्बे से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। झल्लारा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना खौफनाक था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।


 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क पार कर ही रही थी कि अचानक सामने से तेज गति में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि महिला करीब दस फीट दूर जा गिरी और वहीं गिरते ही बेसुध हो गई।

यह भी पढ़ें- राजस्थान पुस्तक विवाद: शिक्षा मंत्री बोले- जहर खरीद लें तो खाना जरूरी थोड़े है, NCERT पाठ्यक्रम पर क्या कहा?
 

Salumbar News: Woman falls ten feet away after being hit by a high-speed bike, two people seriously injured
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद बाइक लोहे की रॉड से टकराई
महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक खुद भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी लोहे की रॉड से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े और मदद के लिए जुट गए।
 
हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद
इस पूरे हादसे की तस्वीरें झल्लारा बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं, जिसमें महिला को टक्कर लगने, गिरने और बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में यह भी देखा गया कि हादसे के बाद कुछ देर तक दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे, जिससे वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।
 

Salumbar News: Woman falls ten feet away after being hit by a high-speed bike, two people seriously injured
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही झल्लारा पुलिस चौकी से एएसआई गंगाराम पटेल और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मियाला तत्काल मौके पर पहुंचे। फिर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को झल्लारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. निकुंज चौबीसा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को गंभीर मानते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- Jodhpur: कुड़ी अंधे हत्याकांड में एक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध; नशे में धुत युवकों ने राह चलते किया था हमला
 
हादसे के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार की पहचान की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना के वक्त बाइक की गति कितनी थी, और चालक नशे में तो नहीं था। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सड़क पार कर रही महिला को देखकर भी ब्रेक लगाने में चूक कैसे हुई।
 
यातायात सुधार की उठी मांग
इस हादसे ने झल्लारा कस्बे के नागरिकों में गहरी चिंता और आक्रोश भर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में ट्रैफिक की गति पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत और यातायात पुलिस की स्थायी तैनाती की व्यवस्था की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed