{"_id":"628e01fe9697ff5a21286fcf","slug":"wife-beats-husband-in-alwar-rajasthan-husband-mentally-ill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पत्नी के टॉर्चर से परेशान प्रिंसिपल भूल जाते हैं कई चीजें, लोहे के इन औजारों से भी मारती थी बीवी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पत्नी के टॉर्चर से परेशान प्रिंसिपल भूल जाते हैं कई चीजें, लोहे के इन औजारों से भी मारती थी बीवी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 25 May 2022 08:52 PM IST
सार
Wife Beats Husband In Alwar
विज्ञापन
1 of 5
इस तरह के लोहे के पाने से मारती थी पत्नी।
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में प्रिंसिपल पति को पीटने वाली पत्नी के मामले कई खुलासे हुए हैं। कई साल से पत्नी का टॉर्चर झेल रहा पति अजीत सिंह मानसिक रूप से बीमार हो गया है। कुछ ही पल में वह सबकुछ भूल जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने साथ काम करने वाले साथियों के नाम भी भूल जाते हैं। इन सब बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी पत्नी सुमन ने उसे किस हद तक प्रताड़ित किया है।
Trending Videos
2 of 5
तवे से भी करती थी पिटाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
अजीत ने नौ साल पहले सुमन के साथ लव मैरिज की थी। कुछ समय तक सब कुछ सही रहा, लेकिन बाद में सुमन उसे प्रताड़ित करने लगी। आए दिन उसके साथ मारपीट करती थी। वह उसे तवे, किक्रेट वैट, लोहे के पाने और रेती से भी पीटती थी। इसके अलावा भी अगर पत्नी के हाथ कुछ लगता तो वह उसी से पति की पिटाई कर देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पति अजीत और पत्नी सुमन।
- फोटो : सोशल मीडिया
9 साल पहले शादी, 8 साल का बेटा
सुमन और अजीत की शादी नौ साल पहले हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। सुमन अजीत के साथ बेटे के सामने ही मारपीट करती। इस दौरान उसका आठ साल का बेटा डरा सहमा वहीं खड़ा रहता। यह वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।
4 of 5
लोहे के इन औजारों से की मारपीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहती है पत्नी
जानकारी के अनुसार अजीत यादव हरियाणा के खरखड़ी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। भिवाड़ी के जिस फ्लैट में वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे, सुमन उसे अपने नाम कराना चाहती थी। इसके अलावा भी अन्य प्रॉपर्टी भी वह अपने नाम करवाना चाहती थी। इसी बात को लेकर वह पति के साथ मारपीट करती थी।
विज्ञापन
5 of 5
बेटे के किक्रेट बैट से भी पति को मारती थी पत्नी।
- फोटो : सोशल मीडिया
सुमन का भाई उसे उकसाता है
पति का कहना है कि उसकी पत्नी को अमेरिका में रहने वाला उसका भाई उकसाता है। जिससे वो एग्रेसिव हो जाती है और उसके साथ मारपीट करती थी। उन्होंने कहा, बच्चे के भविष्य और लोक लाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन अब उसकी जान को भी खतरा हो गया था। इस कारण उसने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने प्रिंसिपल को सुरक्षा दिए जाने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।