सब्सक्राइब करें

हिमाचल में छह एनएच समेत 431 सड़कें बंद, 170 पर्यटकों को बचाया, तस्वीरों में देखें हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
431 roads including six NH closed in himachal, 170 tourists rescued, see situation in pictures
लाहौल घाटी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बर्फबारी के बाद तीसरे दिन शनिवार को भले ही मौसम खुल गया पर दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में छह नेशनल हाईवे समेत 431 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। चंबा में ठंड ने एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि लाइन ठीक करते फोरमैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बर्फबारी के चलते विधानसभा सत्र में कई विधायक समय पर नहीं पहुंच पाए।

Trending Videos
431 roads including six NH closed in himachal, 170 tourists rescued, see situation in pictures
- फोटो : अमर उजाला

इसके चलते सदन की कार्यवाही आधा घंटा देरी से शुरू हुई। राजधानी शिमला सहित छह स्थानों का न्यूनतम पारा माइनस में पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुफरी और हसन वैली में फंसे 170 पर्यटक दस घंटे चले बचाव अभियान के बाद सकुशल निकाले गए। इनमें 90 महाराष्ट्र और 70 राजस्थान से शिमला आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
431 roads including six NH closed in himachal, 170 tourists rescued, see situation in pictures
- फोटो : अमर उजाला

इनमें से कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं। बर्फबारी के चलते चंबा के जोत नामक स्थान पर दर्जन भर लोग बीते तीन दिनों से अभी भी फंसे हैं। शनिवार को शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

431 roads including six NH closed in himachal, 170 tourists rescued, see situation in pictures
- फोटो : अमर उजाला

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। सोमवार से धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 20 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार सुबह तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति और कुल्लू में भारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

विज्ञापन
431 roads including six NH closed in himachal, 170 tourists rescued, see situation in pictures
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू में 50 सड़कें बंद हैं। चंबा जिले की 110 सड़कों पर यातायात बाधित है। भरमौर-पठानकोट एनएच बकाणी से भरमौर तक बाधित रहा। शिमला-रामपुर, आनी-औट, रामपुर-रिकांगपिओ, मनाली-लेह एनएच भी बंद हैं। मंडी के सराज में दो गाड़ियां बर्फ  पर फिसलने से पलट गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed