{"_id":"622b100b284edc281d2c087a","slug":"after-two-and-a-half-months-tourists-flux-at-the-north-portal-and-sisu-of-atal-tunnel-himachal-beautiful-snow-covered-plains-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ढाई महीने बाद अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे सैलानी, निहारीं बर्फ से लकदक वादियां, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ढाई महीने बाद अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे सैलानी, निहारीं बर्फ से लकदक वादियां, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:04 PM IST
सार
सैलानी बड़ी संख्या में अटल टनल होकर बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए लाहौल घाटी पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के वाहनों में पर्यटकों को घाटी में आने की इजाजत मिलने के बाद यहां रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 7
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में उमड़े सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीब ढाई माह बाद अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू होकर सैलानियों ने लाहौल में दस्तक दी है। प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के वाहनों में पर्यटकों को घाटी में आने की इजाजत मिलने के बाद यहां रौनक बढ़ गई है। सैलानी बड़ी संख्या में अटल टनल होकर बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए लाहौल घाटी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को यहां पर्यटकों ने बर्फ की ढकी वादियों का दीदार किया और खूब मस्ती की। चारों ओर बर्फ की चादर को देखकर सैलानियों के चेहरे खिल गए।
सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ने बताया कि प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों में पर्यटकों को घाटी में प्रवेश करने की इजाजत देने के बाद काफी पर्यटकों ने घाटी पहुंचने लगे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और अधिक संख्या में पर्यटक अटल टनल के नोर्थ पोर्टल, सिस्सू, केलांग, कोकसर आदि का रुख करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने समय अवधि तय की है। पर्यटकों को दोपहर तीन बजे तक वापस मनाली लौटना होगा।
2 of 7
लाहौल में सैलानी।
- फोटो : संवाद
एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि पर्यटक लाहौल आ सकते हैं। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से वह अभी केलांग से आगे लेह की तरफ दारचा नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
3 of 7
बर्फ से लकदक लाहौल की वादियां।
- फोटो : संवाद
वहीं टनल के सैलानियों के लिए खुलने से मनाली के पर्यटन कारोबारियों में भी खुशी की लहर है। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर ने कहा कि अब अटल टनल रोहतांग सैलानियों की पहली पसंद बनी है। ऐसे में अब कारोबार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शिमला में सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। शहर के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि चुनाव नतीजे आने के बाद वीकेंड पर पंजाब और उत्तर प्रदेश से शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वीकेंड के लिए शहर के होटलों में करीब 40 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इंक्वायरी में भी तेजी आई है। वीकेंड पर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से सैलानी शिमला का रुख करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बर्फ से लदीं लाहौल की वादियां।
- फोटो : संवाद
शहर के पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि चुनाव नतीजे आने के बाद इस वीकेंड पर पंजाब और उत्तर प्रदेश से शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ेगी। कुफरी और नारकंडा में हुई भारी बर्फबारी के बाद वीकेंड पर भारी संख्या में टूरिस्ट शिमला का रुख कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।