{"_id":"5d306a0f8ebc3e6cfe43b41c","slug":"apply-for-job-of-anganwadi-karyakarta-and-anganwadi-sahayika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों के लिए करें आवदेन, इस दिन होंगे इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों के लिए करें आवदेन, इस दिन होंगे इंटरव्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाल विकास परियोजना सोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त को प्रात: 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में होंगे। यह जानकारी विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 19 अगस्त को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सोलन के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
2 of 5
उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना वृत्त गंभरपुल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पट्टाबरौरी तथा वृत्त देवठी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र चाकली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है। आंगनबाड़ी वृत्त ओच्छघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अम्बडकोटी में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाना है।
3 of 5
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वृत् ओच्छघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र शमरोड, वृत्त सुबाथू के तहत आंगगनबाड़ी केंद्र भैरा, वृत्त जौणाजी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र कनाहा-बजनाल तथा वृत्त गंभरपुल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पन्याली बरावरी में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2019 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होनी चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, अपंगता, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।