{"_id":"5de90ee48ebc3e54be28c567","slug":"big-boverwhelmed-by-the-affection-and-hospitality-of-himachali-people-expressed-gratitude-on-blog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचली लोगों के स्नेह और मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए बिग बी, ब्लॉग लिखकर जताया आभार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हिमाचली लोगों के स्नेह और मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए बिग बी, ब्लॉग लिखकर जताया आभार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Dec 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : बिग बी के ब्लॉग से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनाली में आठ दिन तक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के बाद बिग बी अमिताभ बच्चन गुरुवार को सुबह करीब छह बजे मंडी से मुंबई के लिए रवाना हुए। बुधवार शाम ही अमिताभ ने मनाली से मुंबई के लिए वापसी का सफर शुरू कर दिया था। रास्ता लंबा होने के कारण वह रात को मंडी के एक निजी होटल में रुके। अमिताभ 27 नवंबर को भी मनाली जाते मंडी में रुके थे और सर्किट हाउस में लंच किया था।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को उनके मंडी में होने का पता चला तो सुबह पांच बजे ही होटल में पहुंच गए। अमिताभ बच्चन ने कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। हिमाचल की आवभगत से बिग बी खुश हैं। उन्होंने हिमाचल में बसने की ही इच्छा भी जाहिर की है।
3 of 5
- फोटो : बिग बी के ब्लॉग से
हिमाचल के लिए दिल को छू लेने वाली बातें कहकर सदी के महानायक मुंबई लौटने से पहले लोगों का दिल जीत गए। अमिताभ बच्चन ने हिमाचल में मिले प्यार के लिए लोगों का आभार जताया। बिग बी ने हिमाचली लोगों के स्नेह और मेहमाननवाजी से अभिभूत होकर बुधवार रात को ब्लॉग लिखकर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : बिग बी के ब्लॉग से
उन्होंने लिखा, 'हिमाचल और मनाली को सबसे अच्छी देखभाल और चिंता के लिए, मुझे यहां घर जैसा महसूस करवाने के लिए धन्यवाद। ये मेरे लिए बेहद खुशी भरा अनुभव रहा है'। उन्होंने मनाली के लोगों के लिए हाथ जोड़कर उनके प्यार का आभार जताया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा, 'हिमाचल के मेहमाननवाज लोगों का स्नेह और प्यार काफी अभिभूत करने वाला रहा है। वे सम्मान करते हैं, मुस्कुराते हैं और गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। कई बार शर्मीले, मृदुभाषी लेकिन कभी भी स्वागत करने वाले।' ढलते जीवन के अंतिम छोर की ओर बढ़ रहे बिग भी में अभी भी सीखने की ललक है। हर दिन हर पल वह नया सीखना चाहते हैं। बेशक, उम्र के इस पड़ाव में अब वह खुद को आराम देने की सोच रहे हों, लेकिन शब्दों की उधेड़बुन में वह अभी यात्रा जारी रखने की बात कह रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।