{"_id":"5def58a48ebc3e87bf238823","slug":"aamir-khan-seen-in-lal-singh-chadha-style-on-ghats-of-varanasi-for-shootign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस के घाट पर कुछ इस अंदाज में दिखे आमिर खान, देख कर दंग रह गए लोग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बनारस के घाट पर कुछ इस अंदाज में दिखे आमिर खान, देख कर दंग रह गए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान ने पुलिसकर्मियों के साथ खिंचाई फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल उनकी इस फिल्म में आमिर खान के लुक के लोग ज्यादा दीवाने हो गए हैं। अभिनेता शूटिंग के लिए अभी बनारस में आए हैं, जो अपने नए लुक के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
2 of 6
मंगलवार की सुबह आमिर खान फिल्म की शूटिंग के लिए चेतसिंह घाट पहुंचे, तो उनके इस नए लुक को देख फैंस दंग रह गए। क्योंकि कभी ऐसे लुक में किसी ने भी उन्हें नहीं देखा था। शूटिंग के लिए घाट पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
3 of 6
उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे साथ में फोटो खिंचाने का अनुरोध किया, तो उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने प्रभु घाट की सीढ़ियों पर चाय की चुस्की का भी मजा लिया। इसके बाद उन्होंने चाय बेच रहे अंगद के साथ बातचीत की और फोटो क्लिक कराई। अंगद ने बताया कि आमिर खान ने उनकी चाय की तारीफ की और गले मिलकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अभिनेता आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए सोमवार को कोलकाता से बनारस पहुंचे थे। बदले हुए गेटअप के बावजूद भी प्रशंसकों ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट को पहचान लिया। अपनी आने वाली मूवी के लिए नए लुक बढ़े हुए बाल और दाढ़ी में आमिर खान अपने प्रशंसकों की नजरों से बच नहीं सके। हवाई अड्डे पर उनके प्रशंसक उनको देखते ही खुशी से भर उठे। आमिर खान की पूरी टीम अस्सी घाट स्थित गैंगेज होटल में ठहरी हुई है। आमिर खान तीन दिनों तक वाराणसी के विभिन्न लोकेशनों पर फिल्म की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
चौहट्टा लाल खां मोहल्ले में है आमिर खान का ननिहाल
आमिर खान ने थ्री इडियट के प्रमोशन के दौरान शहर में अपने ननिहाल की तलाश की थी। इस दौरान उन्होंने चौहट्टा लाल खां स्थित अपने ननिहाल को भी तलाश लिया था। जिस जगह उनकी मां का बचपन बीता था, उस मकान को आमिर ने खरीदने का प्रयास भी किया था लेकिन मौजूदा मकान मालिक ने उसको बेचने से इंकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।