फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी से आश्रय के टिकट पर संकट, इनको भी बनाया जा सकता है उम्मीदवार

Tue, 26 Mar 2019 12:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
candidates in race for congress ticket from mandi lok sabha seat in himachal

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से टिकट को लेकर कांग्रेस में घमासान जारी है। सूत्रों के मुताबिक मंडी से आश्रय शर्मा के टिकट पर संकट पैदा हो गया है। इस सीट से किसी और उम्मीदवार को भी टिकट मिल सकता है।

candidates in race for congress ticket from mandi lok sabha seat in himachal

 हिमाचल की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने चौथी बार पार्टी बदलकर सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर अपने पोते आश्रय शर्मा के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 

candidates in race for congress ticket from mandi lok sabha seat in himachal

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में शामिल होने के लिए मंडी से आश्रय शर्मा को टिकट देने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। पार्टी की ओर से आश्रय शर्मा को टिकट देने का कोई आश्वासन नहीं दिया गया। हालांकि उनकी दावेदारी बरकरार है। सुखराम पोते आश्रय शर्मा के लिए भाजपा से मंडी संसदीय सीट का टिकट मांग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
candidates in race for congress ticket from mandi lok sabha seat in himachal

सूत्रों के मुताबिक मंडी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह या उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस का टिकट मिल सकता है। इस पर मंथन हो रहा है और  चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन
candidates in race for congress ticket from mandi lok sabha seat in himachal

बता दें कि सुखराम के बेटे और आश्रय के पिता अनिल शर्मा भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। वे डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed