फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक हुए CJI, बोले- मुख्य न्यायाधीश बन गया आज तक नहीं मिला गोल्ड मेडल

Mon, 22 Aug 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Aug 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
CJI Tirath Singh Thakur confers degrees in HPU convocation ceremony

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर ने कहा कि वह एचपीयू के दीक्षांत समारोह में दीक्षांत उद्बोधन करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भावुक लहजे में उन्होंने कहा कि यह लम्हा उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा।

CJI Tirath Singh Thakur confers degrees in HPU convocation ceremony

समारोह में डिग्री और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी गोल्ड मेडल नहीं लिया, मैं मुख्य न्यायाधीश बन गया, तो आप तो गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले हो, आपका भविष्य और भी उज्ज्वल है।

CJI Tirath Singh Thakur confers degrees in HPU convocation ceremony

उन्होंने डाक्टर ऑफ लॉ मानद उपाधि दिए जाने पर विश्वविद्यालय का आभार जताते कहा कि अब वे इस यूनिवर्सिटी के एलयूमनई हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश के शांत और आपसी भाईचारे की जीवन शैली और माहौल की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
CJI Tirath Singh Thakur confers degrees in HPU convocation ceremony

उन्होंने कहा कि हिमाचल की कुछ खूबियां हैं, जो इसे अन्य राज्यों से अलग करती हैं। यहां के सुंदर और आत्मसम्मानी लोगों ने कभी भी धर्म-जाति को लेकर माहौल खराब नहीं होने दिया।

विज्ञापन
CJI Tirath Singh Thakur confers degrees in HPU convocation ceremony

कभी भी यहां कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस राज्य में कभी ऐसी समस्याएं खड़ी भी नहीं होंगी, क्योंकि यहां के लोग जानते हैं कि विकास को गति देने और आगे बढ़ने के लिए शांति बेहद जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed